पूरे बिहार में 10% बच्चे कोरोना संक्रमित, पहला बच्चा SKMCH में भर्ती

 पूरे बिहार में 10% बच्चे कोरोना संक्रमित, पहला बच्चा SKMCH में भर्ती

कोरोना संक्रमित पहला बच्चा आज शुक्रवार को SKMCH के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। बच्चे का उम्र 9 वर्ष बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया बच्चे की हालत ठीक है। उसे ऑक्सीजन लगाने की जरूरत नहीं है। मुजफ्फरपूर जिले में अबतक 20 बच्चों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की खबर है। पूरे बिहार में 10% बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, SKMCH के कोरोना वार्ड में अभी 7 मरीजों का इलाज चल रहा है।जिसमें 2 मरीजों को ऑक्सीजन लगाया गया है। SKMCH के अलावा बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में बने कोविड सेंटर में भी एक मरीज को भर्ती किया गया। इस कोविड सेंटर में अब 2 मरीज हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रह है।

आपको बता दें, आज शुक्रवार को जिले की पॉजिटिविटी रेट 0.4% रही। जिले में 5 डॉक्टर समेत 87 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से सदर अस्पताल में 47 और SKMCH में 40 संक्रमित पाए गए। जिससे एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1892 हो गई है। मकर संक्रांति होने की वजह से शुक्रवार को जिले के जांच केंद्रों पर कम लोग आए। सदर अस्पताल में 135 लोगों की एंटीजन से जांच हुई। SKMCH में भी 107 लोगों की एंटीजन जांच की गई।

संबंधित खबर -