12th July : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 12th July : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरुआत राज्य की बड़ी खबरों से

  • बिहार में पांच साल बाद सोमवार को दोबारा जनता के दरबार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुबह साढ़े 10 बजे से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में पहुंच गए। नीतीश ने तय विभागों से जुड़ी समस्याओं की शिकायतें सुनीं। 
  • 17वीं लोकसभा में राज्य के सांसदों का खराब और बढ़िया हाजिरी का रिकार्ड जदयू सांसदों के नाम ही दर्ज है। नालंदा के जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार की हाजिरी सौ फीसद है। सबसे अधिक 129 सवाल पूछने का रिकार्ड भी कौशलेंद्र के नाम पर है। भागलपुर के जदयू सांसद अजय कुमार मंडल कम हाजिरी वाले राज्य के सांसदों में एक नम्बर पर हैं। 
  • राजद में पीढ़ी परिवर्तन का दूसरा दौर शुरू होने वाला है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने पांच साल पहले तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता बनवाया था। अब 25 साल पुरानी पार्टी की पूरी कमान सौंपने की तैयारी में हैं। यह काम एकबारगी नहीं, सिलसिलेवार होगा। रोडमैप पर काम शुरू हो गया है। 
  • सरकारी नौकरी और वह भी आपके घर के बिल्‍कुल पास, अगर आप भी ऐसा ख्‍वाब देखते हैं तो ये मौका आपके लिए हो सकता है। भारतीय डाक विभाग ने बिहार के अलग-अलग जिलों में लगभग दो हजार पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। 

अब एक नजर देश की कुछ अहम ख़बरों पर

  • हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बादल फटने से क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे भागसू नाग क्षेत्र के पर्यटन स्थल में संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। फोटो और वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि इलाके में भारी जलभराव और पार्क किए गए वाहनों और होटलों में पानी किस रफ्तार से बह रहा है। 
  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मणिपुर में 298 किलोमीटर की कुल लंबाई में 4,148 करोड़ रुपये के निवेश से 16 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रख कर शिलान्यास किया। 
  • चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारतीय नौसेना जल्द ही छह स्वदेशी पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण के लिए 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना के लिए टेंडर के साथ आएगी, लेकिन वे डीआरडीओ द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम से फिट नहीं होंगी।
  • कोरोना वायरस के खिलाफ देश में कोरोना वैक्सीनेशन का महाभियान जारी है। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। इस बीच वैक्सीनेशन की गति धीमी पड़ने की खबर आई है। 

अब एक नजर दुनिया की कुछ अहम खबरों पर

  • दिवंगत भारतीय अभिनेता दिलीप कुमार के भतीजे और पाकिस्तानी सांसद मोहसिन अजीज ने सोमवार को कहा कि वह सिर्फ एक कलाकार ही नहीं थे बल्कि एक संस्था थे। उनके जैसे लोगों का जन्म सदी में एक ही बार होता है।
  • पाकिस्तान में एक मॉडल की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि 29 साल की मॉडल नायब नदीम की गला दबाकर हत्या की गई है। नायब के भाई ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

संबंधित खबर -