12 June : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 12 June : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरुआत राज्य की बड़ी ख़बरों से,

  • लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को राजद छोड़कर एनडीए में आने का ऑफर मिल गया है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि तेज प्रताप अगर एनडीए में शामिल होना चाहें तो उनका स्‍वागत किया जाएगा। 
  • भोजपुरी सुपर गर्ल अक्षरा सिंह आज नालंदा जिले के करायपरशुराय प्रखंड में दिरीपर गांव गयीं, जहां एक वृद्ध महिला कौशल्या देवी और उनकी 8 वर्षीय पोती धर्मशीला कुमारी शौचालय में रहने को मजबूर हैं. अक्षरा ने वहां जाकर हालात का जायजा लिया और फिर उन्हें आर्थिक मदद दी. 
  • बिहार का सियासी पारा चरम पर है। राजद, भाजपा, हम और वीआइपी की ओर से आ रहे बयानों के बीच जदयू ने शनिवार को नई हवा दे दी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान चाहता है। 
  • मांझी की मुलाकात के बाद बीजेपी नेता सुशील मोदी ने बयान दिया है कि डोरे डालनेवाले सफल नहीं होंगे। साथ ही एनडीए के नेताओं को सार्वजनकि बयानबाजी के बजाय आंतरिक फोरम पर अपनी बात रखने की नसीहत दी है।

अब एक नजर देश की बड़ी खबरों पर,

  • सरकार ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्‍यर्पण की कोशिशें तेज कर दी हैं। सरकार ने डोमिनिका की अदालत में अभियोग आवेदन दाखिल किया है। एक आवेदन सीबीआई की ओर से जबकि दूसरा विदेश मंत्रालय की ओर से दाखिल किया गया है। 
  • दिग्विजय सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार वह जम्‍मू-कश्‍मीर पर बयान देकर विवादों में घिर गए हैं। ऐसे में भाजपा ने उनपर हमला करना शुरू कर दिया है।
  • उत्‍तर भारत में जल्द मानसूनी बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिमी मानसून के 14-15 जून तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाकों में पहुंचने की संभावना है। मानसून बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बाकी इलाकों में आगे बढ़ चुका है। 
  • सरकार ने शनिवार को कोविड-19 से जुड़े कई उत्पादों पर जीएसटी दरों को घटा दिया है। 44वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में ये फैसले लिये गए हैं। इन फैसलों से कोविड से प्रभावित होने वाले मरीजों को कुछ राहत मिलेगी। 

अब एक नजर दुनिया की कुछ अहम ख़बरों पर,

  • भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन ने पुलित्जर अवार्ड जीता है। उन्होंने दुनिया के सामने चीन के हिरासत केंद्रों की सच्चाई को उजागर किया था। चीन के शिनजियांग प्रांत में बने इन केंद्रों में लाखों उइगर मुस्लिमों को कैद कर रखा गया है।
  • कोरोना महामारी के बीच हज यात्रा को लेकर सऊदी अरब ने बड़ी घोषणा की है। रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब ने कहा है कि कोरोना महामारी के चलते इस साल 60 हजार से ज्‍यादा लोगों को हज यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। ये सभी लोग स्थानीय होंगे। 

संबंधित खबर -