बिहार चुनाव में 143 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ी : लोजपा

 बिहार चुनाव में 143 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ी : लोजपा

बिहार विधानसभा को लेकर एनडीए में अभी भी सब कुछ नहीं है। बिहार की 143 सीटों पर लोजपा पार्टी एक बार फिर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कहा कि हम भाजपा के साथ है, जदयू के साथ नहीं है। प्रत्याषियों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

दोपहर में खबर आई थी कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपीनड्डा से मुलाकात के बाद 143 सीटों पर चुना लड़ने की जिद लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने छोड़ दी थी। लेकिन इन खबरों को लोजपा संसदीय बोर्ड ने खारिज कर दिया।


लोजपा के सांसदों एवं पूर्व सांसदों की दिल्ली में बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में चुनाव लड़ने की बात 143 सीटों पर फिर दोहराई गयी। सभी फैसले लेने के लिए पार्टी ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान को अधिकृत किया है। इससे स्पष्ट है कि एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है।


सीएम नीतीष कुमार पर चिराग पासवान कुछ दिनों से हमलावर है। उन्होंने बयान दिया था कि अपने प्रत्याषी जदयू के खिलाफ उतारेंगें। मांझी ने रामविलास पासवान की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि दलितों का नेता पासवान को कहना गलत है। दलितों के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया।


ललन सिंह जदयू सांसद ने कहा कि हमारा भाजपा के साथ गठबंधन है न कि लोजपा के साथ। इसी तरह लोजपा को कहना है कि हमारा भी भाजपा के साथ गठबंधन है जदयू के साथ नहीं।


पार्टी नेताओं ने बैठक में 143 प्रत्याषियों की सूची जल्द बनाकर केंन्द्रीय संसदीय बोर्ड को देगी।

संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -