17 August : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 17 August : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरुआत राज्य की बड़ी खबरों के साथ

  • बिहार में लालू-राबड़ी परिवार से जगदानंद सिंह का रिश्ता निर्णायक दौर में पहुंच गया है। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय से वास्ता खत्म किए हुए आठ दिन बीत गए। मनाने-समझाने के सारे प्रयास अभी तक विफल साबित हुए हैं। 
  • केंद्रीय इस्‍पात मंत्री आरसीपी सिंह ने अफगानिस्‍तान (Afghanistan) की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्‍होंने कहा कि वहां की स्थिति गंभीर है। हालांकि जो भारतीय वहां फंसे हैं, उनकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार चौकस है। 
  • पंचायत चुनाव की तिथियों का कोई फैसला लेने के पहले राज्य सरकार जिलों में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिलाधिकारियों से फीड बैक लेने की तैयारी कर रही है। संभव है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंचायत चुनाव की तिथि आगे बढ़ा दी जाए।
  • बिहार के कई हिस्सों समेत नेपाल में हो रही लगातार बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। उत्तर बिहार में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हर ओर जलजमाव है। जहां बाढ़ नहीं, वहां बारिश का पानी जमा हो गया है। 

अब एक नजर देश की कुछ बड़ी खबरों पर

  • अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद हालात बहुत तेजी से खराब होते जा रहे हैं। इसी के तहत वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान करीब भारतीय राजदूत समेत 120 से अधिक अधिकारियों को लेकर काबुल से गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। 
  • केरल में कोविड हालातों पर चिंता जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा महामारी के कारण हालात पर कुछ न किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्य के लिए विशेष पैकेज का ऐलान किया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 24 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक पैरालिंपिक में जा रहे 54 सदस्यीय भारतीय खिलाड़ियों के दल से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस बार पैरालंपिक खेलों में भी भारत नया इतिहास बनाने जा रहा है। 
  • भारत कोरोना वायरस के खिलाफ पूरी क्षमता के साथ जंग लड़ रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत ने एक दिन में 88 लाख कोरोना की वैक्सीन लगाकर रिकार्ड बनाया है।

अब एक नजर दुनिया की बड़ी और अहम खबरों पर,

  • तालिबान के काबुल पर कब्जा कर लेने के बाद ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालिस ने कहा कि ब्रिटिश सेनाओं का अफगानिस्तान लौटना उनकी योजना का हिस्सा नहीं है। दूसरी ओर, विदेश मंत्री डामिनिक राब ने कहा कि ब्रिटेन ने तालिबान को आगाह किया कि वह अपने देश को आतंकवाद की भूमि न बनाए।
  • नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने अफगानिस्तान हालात विशेष तौर पर  महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।  मलाला ने संकट के इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत दुनिया के तमाम नेताओं को तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया है। 

संबंधित खबर -