बिहार के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव खास,  चाचा-भतीजा के सामने नही टिक पाएगी BJP

 बिहार के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव खास,  चाचा-भतीजा के सामने नही टिक पाएगी BJP

बिहार में 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है I अलग-अलग पार्टियों ने अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है I यह चुनाव बिहार के लिए भी इस बार बहुत खास है क्योंकि CM नीतीश कुमार चर्चा में हैं I विपक्ष का चेहरा कौन होगा इसको लेकर अभी कुछ तय नहीं है I लेकिन नीतीश कुमार विपक्षी एकता को एकजुट करने में बीते कई महीने से लग हुए हैं I एक सर्वे में जो नतीजा आया है वह बेहद चौंकाने वाला है I देश में मोदी की सरकार तो बनती दिख रही है लेकिन बिहार में BJP को नुकसान दिख रहा है I

जानकारी के लिए आपको बता दें बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं I 2019 की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी यानी BJP को यहां से 17 सीटों पर जीत मिली थी I नीतीश कुमार की पार्टी JDU को 16 और LJP को 6 सीट आई थी I कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी I इस बार नीतीश कुमार NDA के साथ नहीं हैं I अब वो UPA के साथ हैं I इंडिया टुडे के मूड ऑफ नेशन सर्वे में यूपीए को बढ़त मिलती दिख रही है I वहीं BJP के लिए खतरे की घंटी बजी है I

सर्वे के आंकड़ों को देखें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपीए को कर्नाटक में 43% और महाराष्ट्र में 48% वोट हासिल करने का अनुमान लगाया गया I वहीं बिहार बिहार में 47% वोट हासिल करने का अनुमान लगाया गया I अगर सर्वे का आंकड़ा सही गया तो बिहार में चाचा-भतीजा यानी तेजस्वी-नीतीश की बल्ले-बल्ले होगी वहीं BJP के लिए यह खतरा होगा I

संबंधित खबर -