21 May: जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 21 May: जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरुआत राज्य की बड़ी ख़बरों से

  • बिहार के पटना जिले के फतुहा में अंग्रेजी राज का बना 127 साल पुराना एक पुल गुरुवार को ध्‍वस्‍त हो गया। हादसे के दौरान पुल से गुजर रहा एक ओवरलोडेड ट्रक नीचे खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक का ड्राइवर और खलासी किसी तरह बच गए और वे घटनास्‍थल से भागने में सफल रहे। 
  • तीन दिनों बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ हो रहा है और इसके साथ ही खेतों में धान के लिए बिचड़ा डालने का काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले चक्रवाती तूफान ‘टाक्टे’ का असर किसानों के लिए शुभ संदेश लेकर आया। खरीफ फसल की शुरुआत में ही जोरदार बारिश से किसान खुश नजर आ रहे हैं। धान की नर्सरी डालने से पहले हुए जोरदार बारिश से खेतो में पटवन करने का झंझट खत्म हो गया। 
  • कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने में सभी का साथ जरूरी है। ऐसे में गया जिले को अनेक संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही हैं। संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमिटी (बीटीएमसी) बोधगया द्वारा शुक्रवार को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर गया जिला प्रसाशन को दिया गया।
  • बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत महुअर पंचायत के जंदाहा गांव में कोरोनावायरस संक्रमण से सात मरीजों की मौत व 50 से अधिक लोगों के बीमार होने को लेकर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने ट्वीट किया। इस सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने रामगढ़ से 12 सदस्यीय मेडिकल टीम को जंदाहा भेजा। 

अब एक नजर देश की कुछ बड़ी ख़बरों पर,

  • पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी आगामी छह माह के दौरान फिर से चुनाव मैदान में उतरेंगी। इस बार वे भवानीपुर सीट से विपक्षी दलों को चुनौती देंगी। बंगाल के कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। 
  • देश के मशहूर पर्यावरण प्रेमी सुंदरलाल बहुगुणा अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका एम्‍स में कोरोना का इलाज चल रहा था। लेकिन चिपको आंदोलन के जरिए वो हमेशा ही याद रखे जाएंगे। उन्‍होंने पेड़ो को सुरक्षा प्रदान करने के मकसद से शुरू इस आंदोलन को जनआंदोलन में बदल दिया था।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 9 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने इन प्रभावित इलाकों के हालात पर तो चर्चा की ही साथ ही ब्लैक फंगस व म्यूटेंट होने वाले कोरोना वायरस के कारण बच्चों पर खतरे की संभावना का भी जिक्र किया। 
  • भारतीय रिजर्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड ने केंद्र सरकार को 99,122 करोड़ रुपये की सरप्लस राशि ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को शुक्रवार को अपनी मंजूरी दे दी। केंद्रीय बैंक की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि यह सरप्लस रकम 31 मार्च, 2021 को समाप्त हो रही नौ माह की अकाउटिंग पीरियड के लिए सरकार को हस्तांतरित की जाएगी। 

अब एक नजर दुनिया भर की बड़ी ख़बरों पर,

  • चीन लंबे समय से जापानी सैन्य सुरक्षा में सेंध लगाने और जासूसी के पुख्ता इंतजाम करने की नियोजित तैयारी कर रहा है। इसके लिए चीन की वित्तपोषित संस्थाएं सैन्य अड्डों के आसपास जमीनों की खरीद कर रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार जापानी सरकार को ऐसे जमीन के सात सौ लेन-देने के मामले मिले हैं, जो संदिग्ध हैं। 
  • चीन ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा दलाई लामा के किसी न कि‍सी उत्तराधिकारी को मंजूरी मिलनी चाहिए। सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक दस्‍तावेज में चीन (China) ने साफ शब्‍दों में कहा है कि अगला जो भी दलाई लामा का उत्तराधिकारी होगा वह उसकी मर्जी से चुना जाएगा। 

संबंधित खबर -