अक्टूबर में न्यूनतम तापमान का 26 साल का रिकॉर्ड टूटा

 अक्टूबर में न्यूनतम तापमान का 26 साल का रिकॉर्ड टूटा

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 26 साल में सबसे कम है| हर साल इस समय सामान्य न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रहता है| इसके साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है और दिल्ली की हवा खराब हो गयी है|

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि इससे पहले वर्ष 1994 में दिल्ली में इतना कम तापमान दर्ज किया गया था|

आईएमडी के पर्यावरण निगरानी अनुसन्धान केंद्र के प्रमुख वीके सोनी ने कहा कि कम तापमान और कम हवा की गति भी शहर में वायु प्रदूषण को बढाती है, जो हर साल सर्दियों की शरुआत के साथ एक वार्षिक स्वास्थ्य संकट बन गया है|

संबंधित खबर -