टीका उत्सव (Teeka Utsav) के पहले दिन 27 लाख 69 हज़ार लोगों को टीका लगाया गया

 टीका उत्सव (Teeka Utsav) के पहले दिन 27 लाख 69 हज़ार लोगों को टीका लगाया गया


टीके उत्सव के पहले दिन देश भर में 27 लाख 69 लोगों का टीकाकरण करवाया गया।  11 अप्रैल, 2021 को देश भर में टीका उत्सव शुरू हुआ था। यह उत्सव 4 दिन तक चलेगा।

Bharat Biotech Dispatches COVID-19 Vaccine Covaxin To 11 Cities, Donates  16.5 Lakh Doses To Government | News

टीका उत्सव क्या है?

टीका उत्सव (Teeka Utsav) एक टीका पर्व है। यह 11 अप्रैल, 2021 और 14 अप्रैल, 2021 के बीच आयोजित किया जायेगा। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करना है। यह COVID-19 वैक्सीन के शून्य अपव्यय पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

भारत में COVID-19 टीकाकरण अभियान

  • वर्तमान में, तीन राज्य अधिकतम COVID -19 खुराक प्राप्त कर रहे हैं। वे महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात हैं।
  • COVAXIN और COVISHIELD दो प्रमुख COVID-19 टीके हैं जो वर्तमान में भारत में इस्तेमाल किये जा रहे हैं।
  • अब तक, भारत ने कैरेबियाई, अफ्रीका और एशिया के 84 देशों में टीकों की 64 मिलियन खुराकें भेज दी हैं। भारतीय COVID-19 टीकों के प्रमुख प्राप्तकर्ता देश मैक्सिको, कनाडा और ब्राजील हैं।
  • भारत सरकार ने अपने टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जुलाई 2021 तक 250 मिलियन लोगों को “उच्च प्राथमिकता” श्रेणी में शामिल करने की योजना बनाई है।

COVAXIN

COVAXIN भारत बायोटेक द्वारा निर्मित एक सरकारी समर्थित टीका है। इसकी प्रभावकारिता दर 81% है। COVAXIN वैक्सीन के चरण तीन परीक्षणों में 27,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है। COVAXIN दो खुराक में दिया जाता है। खुराक के बीच का समय अंतराल चार सप्ताह है। COVAXIN को मृत COVID-19 वायरस से तैयार किया गया था।

COVISHIELD

COVISHIELD वैक्सीन एस्ट्राज़ेनेका द्वारा निर्मित है। स्थानीय रूप से, COVISHIELD सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया द्वारा निर्मित किया जा रहा है। यह चिम्पांजी के एडेनोवायरस नामक एक सामान्य कोल्ड वायरस के कमजोर संस्करण से तैयार किया गया था। COVID-19 वायरस की तरह दिखने के लिए वायरस को संशोधित किया गया है। यह दो खुराक में लगाया जाता है।

संबंधित खबर -