मोतीहारी में बकरी चराने गई 3 लड़कियों की तालाब नहाने के दौरान डूबने से मौत

 मोतीहारी में बकरी चराने गई 3 लड़कियों की तालाब नहाने के दौरान डूबने से मौत

बिहार के मोतीहारी जिले के बनकटवा प्रखंड के कोदरकट गांव में शुक्रवार यानी आज बकरी चराने तीन लड़कियां गई। इसी बीच तालाब में नहाने के दौरान डूबने से तीनों लड़कियों की मौत हो गई। तीनों एक ही गांव की थी।बकरी चराने अन्य बच्चों के साथ गांव से उत्तर मरधन नदी किनारे गयी थीं। जहां नहाने के क्रम में डूबने से तीनों लड़कियों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की है। अन्य बच्चों ने डूबने की जानकारी गांव ने जाकर दी तो गांव वालों ने दौड़ते हुए तालाब के पास पहुंचे।उसके बाद तुरंत गांव के तैराक युवकों ने पानी से तीनों किशोरियों को बाहर निकाला। तब तक तीनों की मौत हो गई थी। एक साथ एक ही गांव के तीन लड़कियों के मौत से गांव में कोहराम मच गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। मृत तीनों लड़कियों की पहचान कर ली गई है।विनोद बैठा की 14 वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी, लव पासवान की 13 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी, और वजीर मियां की 14 वर्षीय पुत्री रुकसाना खातून शामिल हैं।

संबंधित खबर -