30th July : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 30th July : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरुआत राज्य की बड़ी खबरों से

  • बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने खास तौर पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से उनके दफ्तर में जाकर मुलाकात की। नेता प्रतिपक्ष के साथ उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव और महागठबंधन के और भी कई नेता थे।
  • केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के पटना जोन के करीब एक लाख परीक्षा‍र्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। सीबीएसई शुक्रवार को अपराह्न दो बजे आफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in पर 12वीं का रिजल्‍ट घोषित कर दिया। कुल 99.37 फीसद परीक्षार्थी उत्‍तीर्ण घोषित किए गए हैं।
  • बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का शुक्रवार को आखिरी दिन था। इस दौरान बिहार विधानसभा में इतिहास रचा गया। सदन में पूछे जाने वाले सभी सवालों के जवाब आए। ऐसा पहली बार हुआ है कि सदस्यों के सारे सवालों का जवाब आनलाइन दे दिया गया। 
  • बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य के सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखकर भूमिहीन थानों के लिए जमीन चिह्नित करने को कहा है। राज्य में अभी 97 थाने और 47 ओपी भूमिहीन हैं। इसके लिए पहले सरकारी जमीन चिह्नित करने को कहा गया है। 

अब एक नजर देश की कुछ बड़ी खबरों पर

  • Tokyo Olympics 2020 में भारत ने अब तक सिर्फ एक ही पदक जीता था, लेकिन अगले कुछ दिन में भारत की झोली में कुछ और पदक होने वाले हैं, क्योंकि कई खिलाड़ियों ने पदक का दावा पेश कर दिया है। इसी कड़ी में टोक्यो ओलंपिक में वुमेंस बैडमिंटन सिंगल्स प्रतिस्पर्धा में भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने सेमीफाइन में जगह बना ली है। 
  • मानसून की सक्रियता से देशभर में लगातार बारिश हो रही है। कहीं तेज बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है तो कहीं बादल फटने से जनधन का नुकसान हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने 1 अगस्त तक भारत के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य भागों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। 
  • भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं सहित उद्योग के साथ साझेदारी में COVID-19 टीकाकरण में तेजी लाने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के साथ एक समझौता किया है। टीका अभियान व्यापक कवरेज सुनिश्चित करने के लिए भारत के छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में समुदायों को लक्षित करेगा। 
  • केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि देश में 63 जिले ऐसे हैं जहां एक भी ब्लड बैंक नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि देश में लाइसेंस प्राप्‍त 3,500 ब्लड बैंक हैं। 

अब एक नजर दुनिया की कुछ अहम खबरों पर,

  • अपने निगरानी साफ्टवेयर पेगासस को लेकर विवादों में आई इजरायली कंपनी एनएसओ ग्रुप के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां इस साइबर सुरक्षा कंपनी के कई दफ्तरों पर पहुंचीं और जायजा लिया। दुनिया की कई सरकारें इस कंपनी के जासूसी साफ्टवेयर पेगासस की ग्राहक हैं। 
  • अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों और तालिबान आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। बीते 24 घंटे में देश भर में सुरक्षा बलों की ओर से किए गए कई हमलों में कम से कम 100 तालिबानी आतंकवादी मारे गए जबकि 90 अन्य घायल हो गए हैं। 

संबंधित खबर -