नालंदा जिले में भूमि विवाद के मामले में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, 3 लोग घायल

 नालंदा जिले में भूमि विवाद के मामले में  4 लोगों की गोली मारकर हत्या, 3 लोग घायल

बिहार के नालंदा जिले में भूमि विवाद को लेकर आज बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें 4 लोगों को गोली मारकर हत्या करने की मामला सामने आ रहा है। जबकि गोली लगने से 3 लोग घायल हो गए हैं। यह मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की बताई जा रही है।एक साथ चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

सेल sale

बताया जा रहा है कि भूमि विवाद को लेकर आपस में भिड़े दोनों पक्ष एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर रवाना हो गए हैं। वही, घायल लोगों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दो पक्षों यानी पटीदारों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस घटना घटनास्थल पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई।

संबंधित खबर -