बिहार में रामनवमी पर भड़की सांप्रदायिक हिंसा में अब तक 45 लोग गिरफ्तार, ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी जानकारी

 बिहार में रामनवमी पर भड़की सांप्रदायिक हिंसा में अब तक 45 लोग गिरफ्तार, ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी  जानकारी

बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में शुक्रवार को हुई घटना को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जितेंद्र सिंह गंगवारआज ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी I उन्होंने बताया कि रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा मामले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है I सासाराम और बिहार शरीफ में सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई है I लेकिन अभी भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी बरकरार रखी गई है I

इसके साथ ही जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम में हिंसा और आगजनी के सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है I वहीं, बिहार शरीफ में जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का मुख्यालय है I हिंसा के सिलसिले में वहां से 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है I सभी स्थानों पर शांति व्यवस्था है I इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है I

इसके अलावा एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि रामनवमी को लेकर बिहार के कई इलाकों में जुलूस निकाला गया I इसमें अभी तक 1472 स्थानों पर जुलूस समापन किया जा चुका है I शेष बचे स्थानों पर आज समापन कर लिया जाएगा I इसके साथ ही चैती नवरात्र को लेकर बिहार में 1312 प्रतिमाएं विसर्जन की जानी है I आज से शुरू हो जाएगी I इसके लिए भी पूरी तैयारी की गई है I बिहार प्रशासन अलर्ट मोड पर है I आपको बता दें  बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान कई जिलों में शुक्रवार को भारी बवाल हो गया I इसमें सबसे ज्यादा उपद्रव सासाराम और नालंदा में हुआ है I

संबंधित खबर -