45 साल बाद भारत-चीन सीमा पर गोलीबारी हुई

 45 साल बाद भारत-चीन सीमा पर गोलीबारी हुई

चीन के साथ चल रही तनातनी पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में जल्द अंत होता नही दिख रहा है। दोनों देशों के रक्षामंत्री के मुलाकात से दो दिन बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच गोलीबारी व झड़प हुई है। चीन ने भारतीय सैनिक पर आरोप लगाया है कि गैर कानूनी तरीके से भारतीय सैनिक एलएसी पार कर चीनी सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ गोलीबारी की है। 


दोनों देशों की सीमा पर अभी नियंत्रण का दावा किया जा रहा है। इस झड़प व गोली बारी को लेकर भारतीय सैनिक या भारत सरकार द्वारा फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नही आई है। इस पर अभी आधिकारिक बयान भारतीय सेना का आना बाकी है। घटना की स्थिति आधिकारिक बयान के बाद ही साफ होगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि लद्दाख के पैंगोग सो लेक के दक्षिणी छोर पर ताजा झड़प पहाड़ी पर हुई है। 


चीनी सेना के एक प्रवक्ता के माध्यम से चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लिख है कि चीनी सैनिक को हालात को स्थिर करने के लिए मजबूरी में जवाबी कार्रवाई की गयी। चीनी सेना के प्रवक्ता सीनियर कर्नल जांग षियूली ने कहा कि भारत चीन सीमा के पष्चिमी हिस्से में भारतीय सैनिकों ने एलएसी को पार कर पैगोंग सो लेक के दक्षिणी किनारे पहाड़ के इलाके में घुस गये। 


दोनों देशों के बीच बीते कई माह से तनाव बना हुआ है। 1975 के बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह पहली बार फायरिंग हुई है। संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -