उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया हुई शुरू, 31 अक्टूबर से करेंगे ज्वाइनिंग

 उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया हुई शुरू, 31 अक्टूबर से करेंगे ज्वाइनिंग

उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती के तहत 31,277 चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है| 31 अक्टूबर से स्कूल आवंटन पूरा हो जाएगा| सबसे पहले 322 दिव्यांग महिला और 605 पुरुष उम्मीदवारों को स्कूल आवंटित किया जाएगा| काउंसलिंग 26 से 28 अक्टूबर तक होगी| 29 से 30 अक्टूबर स्कूल आवंटन प्रक्रिया होगी|

शिक्षक 31 अक्टूबर से नवम्बर तक कार्यभार संभाल लेंगे| 69000 सहायक अध्यापक भर्ती मामले में 12 अक्टूबर को बेसिक शिक्षा विभाग ने 31661 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी|  सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी सूची के आधार पर कहा गया था कि आगे की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी|

संबंधित खबर -