फ्रांस में दोबारा लॉकडाउन का ऐलान होते ही सड़कों पर लगी 700 किमी लम्बी जाम

 फ्रांस में दोबारा लॉकडाउन का ऐलान होते ही सड़कों पर लगी 700 किमी लम्बी जाम

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए फ्रांस में दुसरे लॉकडाउन की घोषणा कर दी गयी| सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए यह कदम उठाया है| फ्रांस में गुरुवार शाम को लॉकडाउन की घोषणा हुई जिसके बाद से लोगों में हलचल मच गयी| इसके बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में 700 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला|

लोग अपना सामान लेकर अपने परिवार-दोस्तों के पास और ज़रूरी सामान खरीदने के लिए जा रहे थे| आस-पास के इलाकों को जोड़कर देखते हैं तो मालूम चलता है, ये जाम 700 किलोमीटर तक लम्बा था| कहा जा रहा है कि इस लम्बे जाम का कारन है लगने वाला नया लॉकडाउन, जिसकी वजह से लोगों को एक महीने तक अपने घर के अन्दर रहना होगा|

संबंधित खबर -