मुजफ्फरपुर में 7 वीं की छात्रा को मनचलों ने किया अगवा, परिवार परेशान, F.I.R दर्ज

 मुजफ्फरपुर में 7 वीं की छात्रा को मनचलों ने किया अगवा, परिवार परेशान, F.I.R दर्ज

बिहार के मुजफ्फरपुर में मनचलों की छेड़खानी से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ चुकी 7वीं की छात्रा का अगवा कर लिया गया है। पिता का आरोप है कि उन्हीं मनचलों ने शादी की नियत से उसका अगवा किया है। बच्ची अभी नाबालिग है। वह शादी के लायक नहीं है। बच्ची के अपरहण से परिवार बहुत परेशान है।

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के नगर थाने में बच्ची को अगवा किए जाने को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अगवा छात्रा के पिता ने बताया की 1 साल पहले उसकी पढ़ाई सिर्फ इसलिए रोक दी थी क्योंकि स्कूल जाते वक्त लड़के उसे छेड़ते थे।  लेकिन, वह उनकी दबंगई के डर से विरोध नहीं कर पाता था।  मजबूरी में बच्ची को स्कूल जाने से रोक दिया। 

बताया जा रहा है कि छात्रा बीते बुधवार को किराना दुकान से सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों के काफी खोजबीन की I उसके बाद भी कहीं पता नहीं चला। छात्रा के पिता ने गुरुवार को नगर थाने में F.I.R दर्ज कराई है। इसमें नूनफर नुनिया टोला निवासी एक युवक, उसके माता-पिता व भाई को आरोपित किया है। 

संबंधित खबर -