गोपालगंज में एक साथ 8 कोरोना पॉजिटिव, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

 गोपालगंज में एक साथ 8 कोरोना पॉजिटिव, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

गोपालगंज में एक साथ 8 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें एक छात्रा भी शामिल है। इस रिपोर्ट से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। संक्रमित 8 मरीजों में से 5 सदर अनुमंडल के हैं जबकि 3 हथुआ अनुमंडल के निवासी हैं।

आपको बता दें जिस छात्रा में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है वह एक निजी स्कूल मैं पढ़ती है। जिला प्रशासन ने उस स्कूल में अधिक से अधिक कोरोना जांच के निर्देश दे दिए हैं। जिन 8 मरीजों में पॉजिटिव रिपोर्ट पाए गए हैं उनमें से 6 को होम आइसोलेशन में रखा गया है जबकि दो मरीज सदर अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि उनकी तबीयत ज्यादा खराब है। दोनों को अन्य मरीजों से अलग रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक,पिछले दिनों गोपालगंज पुलिस ने विभिन्न वारदातों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ट्रूनेट जांच में सभी के कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव पाए गए थे। उसके बाद फिर से 8 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। डीएम ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण पालन करने की अपील की है। पदाधिकारियों को भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित खबर -