9h July : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 9h July : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरुआत राज्य की बड़ी ख़बरों के साथ

  • बिहार की सियासत से जुड़ी यह आज की सबसे बड़ी खबर है। दोपहर बाद राष्‍ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह के पद से इस्तीफा देने की खबर से हड़कम्‍प मच गया। बताया गया कि लालू प्रसाद यादव  ने इसे मंजूर नहीं करते हुए उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया है।
  • कोर्ट ने चिराग की याचिका को खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि याचिका का कोई आधार नहीं है। मामला लोकसभा स्‍पीकर के पास पेंडिंग है इसलिए आदेश देने की जरूरत नहीं है। चिराग ने लोकसभा अध्‍यक्ष के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उनके चाचा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण मंत्री पशुपति कुमार पारस के गुट को मान्‍यता दी गई।  
  • राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह को शुक्रवार को मेडिकल जांच के लिए आदर्श केन्द्रीय कारा बेउर से एम्स भेजा गया। एम्स पहुंचते ही विधायक के कान में तेज दर्द होने लगा। चिकित्सकों ने उन्हें दर्द की दवा देकर एक सप्ताह बाद फिर से जांच के लिए बुलाया है। 
  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की सिलसिला जारी है। गुरुवार को स्पीड व पेट्रोल 39 पैसे, और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया। पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि से जहां लोग परेशान हैं, वहीं पेट्रो उत्पादों में आई महंगाई को लेकर सरकार भी निशाने पर है। 

अब एक नजर देश की कुछ अहम ख़बरों पर

  • मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में बने मौसमी सिस्टम के कारण 9 जुलाई से दक्षिण और पूर्व मध्य भारत में मानसून अपने तेवर दिखाएगा, यानी कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तसीगढ़, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बारिश होगी। 
  • केंद्र सरकार ने एक बार फिर कोरोना महामारी को लेकर लोगों को सावधान किया है। सरकार का कहना है कि अभी दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है। महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और केरल में अभी भी ज्यादा मामले मिल रहे हैं। पिछले हफ्ते में देश में सामने आए कुल संक्रमितों में से 53 फीसद इन्हीं दोनों राज्यों से थे।
  • कोरोना संकट के बीच केरल में जीका वायरस (Zika Virus) की दस्‍तक से केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक जीका वायरस (Zika Virus) के 14 मामलों की पुष्टि के बाद केरल में अलर्ट जारी हो गया है। 
  • अफ्रीकी स्वाइन फ्लू (African Swine Fever, ASF) ने मिजोरम के सभी 11 जिलों में पशुओं पर कहर बरपा रखा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मार्च से अब तक 10,621 सूअरों की मौत इस बीमारी के चलते हुई है। 

अब एक रुख करते हैं दुनिया की कुछ अहम ख़बरों का

  • भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस और जार्जिया की यात्रा पर हैं। चीन के पक्‍के दोस्‍त के घर यानी रूस में विदेश मंत्री ने ड्रैगन को खरी-खरी सुनाई है। भारतीय विदेश मंत्री ने यह बात तब कही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिब्‍बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा को उनके जन्‍मदिन पर बधाई संदेश दिया है। 
  • पाकिस्‍तान में कोरोना महामारी की चौथी लहर की शुरुआत हो चुकी है। देश में इस बात के पुख्‍ता सुबूत मिल रहे हैं कि इस लहर की शुरुआत हो चुकी हे। उन्‍होंने इसके पीछे कोविड-19 प्रोटोकॉल का सही से पालन न किया जाना बताया है। साथ ही उन्‍होंने डेल्‍टा वैरिएंट को इसकी सबसे बड़ी वजहों में से एक माना है।

संबंधित खबर -