9 June : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 9 June : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरुआत बिहार की बड़ी ख़बरों के साथ

  • बिहार के बांका के एक मदरसे में बीते दिन हुए विस्फोट की पुलिस जांच शुरू हो गई है। इसे लेकर बिहार में सियासत भी गरमा गई है। राजनीतिक दलों द्वारा घटना की जांच की मांग के बीच बयानबाजी शुरू है। 
  • बिहार में कोरोनावायरस के लगातार घट रहे संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन खत्म कर दिया है। बुधवार से राज्य भर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनलॉक का नया आदेश आज से एक सप्ताह तक, यानी 15 जून तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद हालात की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। 
  • गोह थाना परिसर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित जनता ज्वेलर्स की शटर का ताला काट चोरों ने मंगलवार की रात करीब दो लाख रुपये का जेवरात ले भागे। चोरों ने दुकान में रखे गोदरेज को काटकर सोने व चांदी का जेवरात ले भागे।
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के पास बुधवार को ट्रक व कार की टक्कर में कार सवार विजय सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा कार पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गए है। मृतक मदनपुर थाना के बनिया गांव के निवासी थे। 

अब एक नजर देश की बड़ी ख़बरों पर..

  • केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फैसले लिए गए हैं। सरकार ने बाजार सत्र 2021-22 के लिए खरीफ की फसलों पर एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी। केंद्र सरकार ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल के मुकाबले एमएसपी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी तिल की फसल पर की है। 
  • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज मानसून पहुंच गया । सुबह से यहां बारिश हो रही है। जोरदार बारिश से ठाणे समेत कई शहरों में सड़के पानी से लबालब हैं। भारी बारिश के पानी में रेलवे ट्रैक डूब गया है। सायन स्टेशन पर तालाब जैसा नजारा है। 
  • कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में वह भाजपा में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हलचल शुरू हो गई है। बता दें कि भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार सुबह एक ट्वीट कर जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने की ओर इशारा कर दिया था।
  • पश्चिम बंगाल की टीएमसी एमपी और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने अपनी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। नुसरत ने कहा है कि व्यवसायी निखिल जैन संग उनकी शादी भारत में वैध नहीं है। नुसरत ने बाकायदा एक स्टेटमेंट जारी करके अपनी शादी को लेकर यह बातें सामने रखी हैं। 

अब एक नजर दुनिया की बड़ी खबरों पर

  • भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को नियमित रूप से भेदभाव का सामना करना पड़ता है। हाल ही में नस्ली भेदभाव वाली घटनाओं के बाद किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। यह आनलाइन सर्वे 1200 भारतीय-अमेरिकी नागरिकों के बीच किया गया।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का भेजा गया अंतरिक्षयान जूनो दो दशक में पहली बार जुपिटर के सबसे बड़े मून गैनीमेड के नजदीक आया। इस यान ने गैनीमेड की बर्फीली सतह की फोटो भेजी है। जुपिटर के गैनीमेड की भेजी गई इन दो तस्वीरों का नासा ने अध्ययन शुरू कर दिया है। 

संबंधित खबर -