निजीकरण को लेकर 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, बैंकों के कामकाज रहेंगे प्रभावित

 निजीकरण को लेकर 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, बैंकों के कामकाज रहेंगे प्रभावित

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 9 लाख कर्मचारी आज गुरुवार से 2 दिन की हड़ताल पर है। ये बैंक कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल के चलते आम लोगों को बैंकिंग से जुड़े कामकाज निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बैंकों ने ग्राहकों से कहा कि हड़ताल के चलते चेक क्लियरिंग और फंड ट्रांसफर समेत अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। अगर आप किसी काम के लिए बैंक जाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।

आपको बता दें यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। सरकार के निजीकरण को लेकर चल रही तैयारियों का विरोध करने के लिए यूएफबीयू (UFBU) ने हड़ताल करने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत बैंकों की 9 यूनियन आती हैं। इस हड़ताल से लोगों को खासी तकलीफ होने वाली है। क्योंकि आने वाले तीन दिन बैंक बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी काम-काज नहीं होगा।

वहीं, हड़ताल के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और आरबीएल बैंक में कामकाज पर असर देखने को मिल सकता है। पीएनबी ने स्टॉक एक्सचेंज को दिए गए एक बयान में कहा है कि बैंक ने अपनी शाखाओं और ऑफिस में सामान्य कामकाज के लिए इंतजाम किए हैं। जबकि SBI ने अपने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील की हैं।

संबंधित खबर -