9 May: जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 9 May: जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरू करते हैं पिछले 24 घंटे की कुछ बड़ी ख़बरों के साथ,

शुरुआत राज्य की बड़ी ख़बरों से

  • बिहार में कोरोना से हाल बेहाल हैं। मरीजों को ऑक्सीजन, दवा और ऑक्सीजन बेड की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। समय पर इलाज और ऑक्सीजन न मिलने से कई लोग दम तोड़ रहे हैं। ताजा मामला सुपौल जिले का है। यहां के त्रिवेणीगंज बुनियादी केंद्र में बने कोविड केयर सेंटर में एक कोरोना मरीज की ऑक्सीजन के अभाव में तड़प-तड़प कर मौत हो गई। 
  • बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने चभच्चा चौक स्थित शकील अहमद के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। मौके पर पुलिस ने शकील अहमद को गिरफ्तार किया कर लिया। शकील अहमद भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री बताए जाते हैं। पुलिस ने उसके बेटे मो. आसिफ को पहले ही गिरफ्तार किया था। 
  • बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये। मृतक राजेंद्र सिंह थे। जबकि गोलीबारी में जख्मी राहुल कुमार सिंह, रिशु कुमार सिंह और रोहित कुमार सिंह को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। 
  • रेमडेसिविर की कालाबाजारी में निजी अस्पताल के निदेशक की गिरफ्तारी के बाद ईओयू ने शनिवार को कंकड़बाग इलाके से तीन और धंधेबाजों को दबोचा है। गिरफ्त में आए कालाबाजारियों के पास से रेमडेसिविर के तीन इंजेक्शन बरामद हुए हैं। साथ ही कई एटीएम, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल फोन भी मिले हैं। इनकी निशानेदही पर कंकड़बाग इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में छानबीन की जा रही है।

अब रुख करते हैं देश की कुछ बड़ी ख़बरों का

  • बरेली में सीएम योगी ने भाजपा नेताओं से भी रूबरू हुए। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री और बरेली के सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद समेत कई भाजपा नेताओं ने सीएम के सामने सरकारी सिस्टम की पोल खोलकर रख दी थी। बताया जाता है कि सांसद संतोष गंगवार ने यह लेटर शनिवार को ही सीएम योगी को सौंपा था। लेटर में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की अस्पतालों में भर्ती को लेकर व्याप्त अव्यवस्था और अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाये जाने की शिकायत की है।
  • राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर अभी कम नहीं हुआ है। इस महामारी से दिल्ली में रोजाना 350-400 लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं निलंबित।
  • कई दिनों तक मंथन के बाद अब हिमंत बिस्वा सरमा के असम के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। उन्हें असम बीजेपी के विधायक दल ने अपना नेता चुन लिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को ही राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंपा था। 
  • एलओसी से सटे जम्मू कश्मीर के पूंछ में पुलिस और सेना ने मिलकर आतंकवादियों पर बड़ी कार्रवाई की है। बड़ी मात्रा में असला बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़े आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया गया, रविवार को पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने से सुरक्षा बलों ने 19 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। 

अब बात करते है दुनिया की कुछ प्रमुख ख़बरें

  • सऊदी अरब ने भारत और पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वे कश्मीर सहित सभी बकाया मुद्दे बातचीत से सुलझाएं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के बीच उच्च स्तरीय वार्ता के बाद पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने संयुक्त वक्तव्य जारी किया है। इमरान इस समय सऊदी अरब की यात्रा पर हैं।
  • नेपाल में प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। अल्पमत में चल रही सरकार के विश्वास मत हासिल करने में कोरोना ने भी दिक्कतें बढ़ा दी हैं। विशेष सत्र से पहले सरकार के चार मंत्रियों सहित 26 सांसद कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

संबंधित खबर -