दीपावली पर उपहार देने में बरते सावधानी, भूलकर भी न दें ये अशुभ उपहार

 दीपावली पर उपहार देने में बरते सावधानी, भूलकर भी न दें ये अशुभ उपहार

दीपावली में लोग एक-दूसरे को शुभकामनाओं के साथ-साथ मिठाई तथा उपहार देते हैं| लेकिन कई बार लोग भूलवश एक दुसरे को कुछ ऐसे उपहार दे देते हैं, जिसका नकारात्मक असर दोनों पर पड़ता है| शास्त्रों में कुछ उपहार वर्जित तथा अशुभ माने गए हैं,जो निम्न हैं|

श्री कृष्ण तथा अर्जुन को कुरुक्षेत्र के युद्ध में गीता का उपदेश देते हुए का चित्र न तो किसी को उपहार में देना चाहिए न ही घर की दीवार पर लगाना चाहिए| अक्सर व्यक्ति दीपावली में एक दुसरे को देवी-देवताओं के चित्र देते हैं| लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे चित्र जिनमें देवता उग्र स्थिति में या युद्ध करते हुए नज़र आए, तोहफे में नहीं देना चाहिए| रामायण, महाभारत ग्रन्थ, जंगली जानवर, अकाल तथा सूर्यास्त के चित्र को गिफ्ट में न ही देना चाहिए और न ही लेना चाहिए|

उपहार में कभी भी कांटेदार वृक्ष जैसे कैक्टस या बोनसोई नहीं देने चाहिए| गिफ्ट में माँ लक्ष्मी की तस्वीर देनी हो तो हमेशा बैठी हुई माँ लक्ष्मी की अवस्था वाली फोटो ही देनी चाहिए|

यही शुभ होता है| नीचे गिरते हुए झरने के पानी का फोटो भी गिफ्ट में न हीं लेना चाहिए और न हि देना चाहिए|

संबंधित खबर -