फतुहा में आरजेडी को वोट नहीं देने पर परिवार की हुई पिटाई

 फतुहा में आरजेडी को वोट नहीं देने पर परिवार की हुई पिटाई

बिहार विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण की वोटिंग जारी है| इसी बीच मारपीट की घटना सामने आई है| दरअसल, पटना के फतुहा विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर लौट रहे एक परिवार ने फतुहा थाने में शिकायत दर्ज कराई है| शिकायत में बताया गया है कि मारपीट की घटना को राजद समर्थकों ने अंजाम दिया है|

घटना के सम्बन्ध में पीड़ित कविन्द्र महतो ने बताया कि वे सभी मतदान करके लौट रहे थे| सभी घर पहुंचे ही थे कि राजद समर्थक वहां आ धमके| इसके बाद राजद को वोट नहीं देने की बात पर उनके साथ मारपीट की गयी| मारपीट की घटना में कविन्द्र के साथ उनकी पत्नी,बेटे और पिता को भी चोट आई है| घटना के बाद पीड़ित परिवार ने फतुहा थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है|

संबंधित खबर -