रांची के अपर बाज़ार में शिवलिंग तोड़ने के मामले में बढ़ा लोगों का आक्रोश, की गयी सभी दुकानें बंद

 रांची के अपर बाज़ार में शिवलिंग तोड़ने के मामले में बढ़ा लोगों का आक्रोश, की गयी सभी दुकानें बंद

झारखंड की राजधानी रांची में स्थित औद्योगिक मंडी, अपर बाज़ार के रंगरेज़ गली में स्थापित मंदिर में शंकर भगवान के शिवलिंग को बुधवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने खंडित कर दिया| घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आज सुबह लोगों की भीड़ जुट गयी| लोगों के गुस्से को देखते हुए, पुलिस मौके पर पहुँच कर छानबीन कर रही है|

घटना की गंभीरता को देखते हुए, अपर बाज़ार के सभी दूकान बंद करा दिए गए हैं| पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है| वहीँ उस जगह के दुकानदार और कुछ हिन्दूवासी संगठन, घटना के विरोध में सड़क पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं| साथ ही मंदिर के शिवलिंग को तोड़ने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं| गौरतलब है कि यह मंदिर अपर बाज़ार में है, जो रांची की सबसे बड़ी औद्योगिक मंडी है| यहाँ कपड़े से लेकर किराना तक और हार्डवेयर से लेकर सोने-चांदी की दुकानें भी हैं|

PLEASE LIKE,COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

संबंधित खबर -