मध्य प्रदेश के निवाड़ी में 5 वर्षीय प्रहलाद को बोरवेल में गिरे हुए बीतें 32 घंटें, जानिये क्या है हालत

 मध्य प्रदेश के निवाड़ी में 5 वर्षीय प्रहलाद को बोरवेल में गिरे हुए बीतें 32 घंटें, जानिये क्या है हालत

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 5 वर्षीय प्रहलाद कुशवाहा बोरवेल में गिर गया|

सूचना मिलने पर पहले ग्रामीण और फिर पुलिस तथा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची| बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की मदद भी ली जा रही है|

बच्चे को बोरवेल में गिरे 32 घंटे से ज्याडा का समय हो गया है लेकिन अभी तक उसे निकाला नहीं जा सका है| प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने का प्रयास युद्धस्तर पर जारी है|

डॉ.मिश्रा ने यहाँ मीडिया से चर्चा में कहा है कि वे भी बच्चे के सकुशल निकलने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं|

प्रशासनिक व बचाव दल, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ रात भर बचाव कार्य में लगा रहा| डॉ.मिश्रा ने कहा कि बच्चा बोरवेल में लगभग 49 फीट की गहराई में फंसा हुआ है| इसके आसपास 45 फीट तक खुदाई की जा चुकी है| पूरी उम्मीद है कि प्रयास सफल होंगे और बच्चा सकुशल निकलेगा|

संबंधित खबर -