साइना नेहवाल की बायोपिक से सामने आया परिणीति चोपड़ा का लुक, साइना ने दी प्रतिक्रिया

 साइना नेहवाल की बायोपिक से सामने आया परिणीति चोपड़ा का लुक, साइना ने दी प्रतिक्रिया

बैडमिन्टन की दुनिया में देश का नाम रौशन करने वाली साइना नेहवाल के जीवन पर फिल्म बन रही है| फिल्म में साइना की भूमिका परिणीति चोपड़ा निभा रही हैं| इस फिल्म के लिए परिणीति काफी मेहनत कर रही हैं| वह खेल की बारीकियों को अच्छे से समझ रहीं हैं ताकि उनके अभिनय में कोई कमी नहीं रह जाए|

साइना ने एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर सांझा की है| इसके साथ ही परिणीति को उनके अंदाज़ में दिखने के लिए बधाई भी दी है|

आपको बता दें कि पहले ये रोल श्रद्धा कपूर निभाने वाली थीं लेकिन उनके फिल्म छोड़ने के बाद परिणीति इस भूमिका में काफी जच रही हैं| फोटो शेयर करते हुए साइना ने लिखा, “मेरे जैसी परिणीति चोपड़ा| आप बहुत प्यारी लग रही हैं|”

फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई है| साइना ने तब एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, “जर्नी को यादगार बनाने की तैयारी चल रही है| मेरी ओर से टीम को बधाई|” तब से दोनों ही समय-समय पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं|

संबंधित खबर -