केंद्र सरकार ने हज यात्रा 2021 का किया ऐलान, बड़े पैमाने पर किये गए बदलाव

 केंद्र सरकार ने हज यात्रा 2021 का किया ऐलान, बड़े पैमाने पर किये गए बदलाव

कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर बदलावों के साथ केंद्र सरकार ने हज 2021 का ऐलान कर दिया है|

इसके साथ ही हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है| हज पर रवाना होने से पहले सभी को कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य होगा| इसके साथ ही कई और बदलाव हैं|

केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हज 2021 में कोरोना महामारी के मद्देनज़र राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन किया जएगा| हज के लिए आवेदन पत्र जमा किये जाने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2020 है| आवेदन, ऑनलाइन और मोबाइल एप के ज़रिये एवं फ्फ्लिने भी जमा किये जा सकते हैं|

नकवी ने कहा कि हज 2021 june-july के महीने में होना है|

पूरी हज प्रक्रिया सऊदी अरब और भारत सरकार के कोरोना आपदा के मद्देनज़र तय किये जाने वाले मानदंड,स्वास्थ्य परिस्थिति, आयु मानदंड और अन्य ज़रूरी दिशानिर्देशों के अनुसार हो रही है| उन्होनें कहा कि कोरोना महामारी के कारण दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए हज व्यवस्थाओं में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है|

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984319136

73/?sfnsn=wiwspm

o

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -