मध्य प्रदेश के सिवनी में रात 1 बजकर 44 मिनट पर आया तेज भूकंप, सुरक्षित हैं सभी नगरवासी

 मध्य प्रदेश के सिवनी में रात 1 बजकर 44 मिनट पर आया तेज भूकंप, सुरक्षित हैं सभी नगरवासी

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में 22 नवंबर की रात 1 बजकर 44 मिनट पर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.7 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई। भूकंप इतना छोटा था कि रात को सोए हुए सिवनी के लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है और सब कुछ क्यों हिल रहा है।

हालांकि पिछले 4 महीने में सिवनी में कई भूकंप आ चुके हैं लेकिन वे भूकंप इतने बड़े पैमाने पर नहीं थे। शनिवार रात आए इस भूकंप की तीव्रता भयंकर थी। सिवनी के लोग अपनी जान बचाने के लिए सोते से उठकर घरों से बाहर की तरफ दौड़ पड़े।

भूकंप की कम्पन्नता को सीसीटीवी में भी देखा जा सकता है। भूकंप के डर से लोग पूरी रात नहीं सो पाए। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार 15 सेकंड तक भूकम्प से धरती कापती रही। इससे पहले सिवनी में 27 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और 9 नवम्बर को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। फिलहाल भूकंप से जनहानी होने की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/pos

ts/1651984319136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs

hid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -