नहीं रहे कांग्रेस के चाणक्य- अहमद पटेल, कोरोना संक्रमण ने ले ली जान

 नहीं रहे कांग्रेस के चाणक्य- अहमद पटेल, कोरोना संक्रमण ने ले ली जान
Ahmed Patel passes away

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस पार्टी को अहमद पटेल के निधन से बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अहमद पटेल न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के चाणक्य माने जाते थे, बल्कि कई मौकों पर उन्होंने पार्टी के लिए ‘ट्रबल शूटर’ की भूमिका निभाई थी। राजनीति के मझे खिलाड़ी रहे अहमद पटेल

Ahmed Patel death | Leaders grieve Ahmed Patel's demise, Sonia Gandhi says  'I have lost an irreplaceable comrade' | India News

को सोनिया गांधी का राजनीतिक संकटमोचक माना जाता था। जब भी कांग्रेस पार्टी या खुद सोनिया गांधी किसी राजनीतिक संकट में होती थीं, अहमद पटेल पर्दे के पीछे से ही राजनीति की पटकथा लिख दिया करते थे और पार्टी को मुश्किल हालातों से उबार लाते थे।
कई बार बनवाई कांग्रेस की सरकार, खुद नहीं बने मंत्री
देश के राजनीतिक इतिहास में सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने जितने भी शानदार प्रदर्शन किए, चुनाव जीते, उनमें अहमद पटेल का खासा योगदान माना जाता था। एक तरह से वह कांग्रेस पार्टी के वह सेनापति थे जो मुश्किलों का सामना करने के लिए आगे की पंक्ति में खड़ा रहते थे। साल 2004 का लोकसभा चुनाव हो या 2009 का, उन दोनों चुनावों में अहमद पटेल के योगदान को कांग्रेस के साथ-साथ इस देश ने देखा है। इसके अलावा भी किसी विधानसभा चुनाव में अभी अगर पार्टी विषम परिस्थिति में होती थी, तो अहमद पटेल ही एक ऐसे नेता थे, जिन पर सोनिया गांधी को पूरा भरोसा होता था कि वे इस संकट से पार्टी को उबार देंगे। उन्होंने अपनी रणनीतिक कौशल से कई बार अप्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेस की सरकार बनवाई, मगर कभी मंत्री नहीं बने।
PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE
STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES
DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-
https://www.facebook.com/112168940549956/pos
ts/1651984319136
INSTAGRAM-
https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs
hid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -