कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने किया हल्ला बोल, “दिल्ली चलो मार्च” के तहत आज पहुचेंगे दिल्ली

 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने किया हल्ला बोल, “दिल्ली चलो मार्च” के तहत आज पहुचेंगे दिल्ली

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली चलो मार्च के तहत किसान सड़कों पर उतर चुके हैं और दिल्ली आने के अपने फैसले पर अड़े हुए हैं|

पंजाब से लेकर हरियाणा की सड़कों पर किसानों का गुरुवार को हल्लाबोल जारी रहा| किसान दिल्ली कूच करने के लिए अड़े हुए हैं और पुलिस से कई बार मुठभेड़ के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं|

पुलिस ने किया आंसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग

गुरुवार को दिल्ली कूच के दौरान पूरे दिन किसानों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प होती रही|

किसानों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गयी है और कई जगहों पर किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का भी प्रयोग करना पड़ा| हालांकि,तब भी किसान आगे बढ़ते जा रहे हैं| अब किसान दिल्ली के करीब पहुँच आए हैं और आज किसी भी वक़्त दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं, मगर उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है|

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/pos

ts/1651984319136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs

hid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -