वाजिद खान की पत्नी का आरोप- ससुराल वालों ने धर्म परिवर्तन को किया मजबूर

 वाजिद खान की पत्नी का आरोप- ससुराल वालों ने धर्म परिवर्तन को किया मजबूर

कोरोना काल में हमने ना जाने कितने कलाकारों को खो दिया|

इसमें से एक नाम संगीत की दुनिया की मशहूर जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद का भी रहा| वाजिद खान का लंबी बीमारी के बाद 1 जून, 2020 को निधन हो गया| इसी के बाद से साजिद-वाजिद की मशहूर जोड़ी हमेशा-हमेशा के लिए टूट गई| मगर वाजिद के निधन के बाद उनकी पत्नी कमलरुख का जीवन मुश्किलों से भरा नजर आ रहा है| कमलरुख ने वाजिद के परिवार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं| 

वाजिद खान की पत्नी कमलरुख ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें वाजिद के परिवार द्वारा जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूलने के लिए कहा जा रहा है|

जहां एक तरफ वे अपने पति के निधन की पीड़ा से बाहर निकल नहीं पाई हैं वहीं दूसरी तरफ वाजिद के परिवार द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है|

संबंधित खबर -