यमुना सिटी में बनेगा साइंस पार्क-हेरिटेज गैलरी, क्लस्टर में बसेंगी इंडस्ट्री


यमुना सिटी में म्यूजियम और साइंस एंड टेक्नोलॉजी हेरिटेज गैलरी भी बनेगी| यमुना विकास प्राधिकरण में क्लस्टर बनाकर विकास कार्य कराने पर जोर दिया जा रहा है|

यह प्राधिकरण साइंस पार्क विकसित करने की तैयारी में है, जो कि दिल्ली के नेशनल साइंस सेंटर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा| इसके साथ ही यहां एक साइंस का म्यूजियम भी बनाया जाएगा|
यहां तमाम विज्ञान के छात्र-छात्राओं को रिसर्च का मौका मिलेगा| यमुना प्राधिकरण में क्लस्टर बनाकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं| तमाम इंडस्ट्री भी क्लस्टर में बसाई जा रही हैं| यमुना सिटी में पहले से ही हैंडीक्राफ्ट पार्क टॉय सिटी, अपैरल पार्क और फर्नीचर पार्क को विकसित करने की तैयारी है| कई कंपनियों को प्लॉट का आवंटन भी कर दिया गया है|
अब मौका है जिले में साइंस म्यूजियम बनाने का, जिसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है| यमुना प्राधिकरण एक बड़ा एजुकेशन हब भी बनाएगा| इसी कड़ी में साइंस पार्क को भी विकसित किया जाएगा|
