राशिफल(13 दिसंबर – 19 दिसंबर)

 राशिफल(13 दिसंबर – 19 दिसंबर)

नोट:- राशि नाम के बाद लिखी गई तिथि आपके जन्मदिन की जानकारी देती है| दी गई तिथियान के अनुसार आप अपना राशि फल जान सकते हैं|

मेष(21 मार्च – 20 अप्रैल)

आज का मेष राशिफल, Today Mesh Rashifal | 19-दिसम्बर-2020

राजनीति से जुड़े लोगों को किसी काम में सफलता मिल सकती है। परिवार में आपकी इज्जत-मान बढ़ेगा। आप एक श्रेष्ठ अभिभावक साबित होंगे। धर्म-कर्म के मामलों में भी रुचि रहेगी। धन संबंधी निवेश में किसी प्रकार की कोई गलती हो सकती है। किसी को पैसा उधार ना दें। रुक-रुक कर वापिस मिलने की संभावना है। किसी पड़ोसी द्वारा घर में कोई गलतफहमी उत्पन्न की जा सकती है।दांत का दर्द परेशान कर सकता है। लापरवाही ना करें और डॉक्टर से परामर्श लें।

वृष(21 अप्रैल – 21 मई)

आज का वृषभ राशिफल, Today Vrishabha Rashifal | 19-दिसम्बर-2020

सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। कहीं से कीमती उपहार की प्राप्ति भी हो सकती हैं। किसी धार्मिक स्थल में जाने का भी प्रोग्राम बन बनेगा तथा शांति अनुभव होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर गम में जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से मन कुछ उदास रहेगा। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उठेंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।पैरों में किसी तरह की चोट लगने की संभावना है। थोड़ा ध्यान रखें।

मिथुन(22 मई – 21 जून)

Mithun Rashifal 2015, Mithun Rashi 2015, Hindi Rashifal Mithun 2015, Mithun  Rashi ka Bhavishyafal 2015

इस सप्ताह आपका दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लेना कई योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करेगा। तमाम व्यस्तता के बावजूद आप अपने और घर-परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखें। नेगेटिव- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि बच्चों को अधिक डांटने की वजह से उनमें हीन भावना उत्पन्न हो सकती है। इसका नकारात्मक प्रभाव उनकी पढ़ाई पर पड़ेगा।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।

कर्क(22 जून – 23 जुलाई)

आज का कर्क राशिफल, Today Kark Rashifal | 17-दिसम्बर-2020

इस सप्ताह पारिवारिक व सामाजिक स्तर पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नजदीकी कुछ लोगों के साथ कोई गेट-टुगेदर हो सकती है। जिससे मन में प्रफुल्लता और ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। नेगेटिव- परंतु आर्थिक निवेश संबंधी बातों पर पुनर्विचार करें। आपका कोई पैसा रुक सकता है। साफ शब्दों में कहा जाए तो पैसे को किसी की नजर लग सकती है। इसलिए ज्यादा दिखावा ना करें।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उन्हें जोड़ों संबंधी दर्द के बढ़ने की आशंका है।

सिंह(24 जुलाई – 23 अगस्त)

आज का सिंह राशिफल, Today Singh Rashifal | 19-दिसम्बर-2020

इस सप्ताह आप सब काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे। उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से आपको समाज में मान-सम्मान मिलने की भी उम्मीद है। परंतु अधिक सोच-विचार करना और उसमें समय लगाना आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। लोगों के साथ मिलते-जुलते समय अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। किसी बात पर बहस करना आपको नुकसान दे सकता है।खांसी जुकाम जैसी समस्या महसूस हो सकती है। इसका कारण ठंडा खानपान ही है अतः अपना ध्यान रखें।

कन्या(24 अगस्त – 23 दिसंबर)

आज का कन्या राशिफल, Today Kanya Rashifal | 19-दिसम्बर-2020

आत्मविश्वास बनाए रखना इस राशि वालों का विशेष गुण है। दूसरों से उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। प्रकृति आपकी तरक्की के लिए नए रास्ते खोल रही है। और परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। विद्यार्थियों अपने किसी प्रोजेक्ट में असफल होने के कारण कुछ तनाव में रहेंगे। परंतु उस पर दोबारा से ध्यान केंद्रित करें, सफलता मिलेगी। इस समय उनका आत्मबल बनाए रखना आपका दायित्व है।गरिष्ठ व मसालेदार भोजन खाने से बचें। मुंह के अंदर किसी तरह की समस्या हो सकती है।

तुला(24 सितंबर – 23 अक्टूबर)

आज का तुला राशिफल, Today Tula Rashifal | 19-दिसम्बर-2020

कोई पुश्तैनी जमीन जायदाद संबंधी समस्या चल रही है तो उसका हल मिलने की उम्मीद है। आपकी लगन व हिम्मत कोई अप्रत्याशित लाभ भी करवाएगी। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। कभी-कभी आप अपने अंदर आत्मबल में कमी महसूस करेंगे। इसकी वजह कोई पुरानी नकारात्मक बातें याद आना हो सकती हैं। मन में क्रोध की भावना भी रहेगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी-किसी समय बस कमजोरी सी महसूस हो सकती है। इसकी वजह बदलता वातावरण ही है।

वृश्चिक(24 अक्टूबर – 22 नवंबर)

आज का वृश्चिक राशिफल, Today Vrishchik Rashifal | 20-दिसम्बर-2020

संपत्ति तथा बंटवारे से संबंधित मतभेद चल रहे हैं तो वे किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। अधिकतर समय किसी बात को गहराई से जानने में लगेगा तथा सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नेगेटिव- इस सप्ताह आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। जिसकी वजह से किसी घनिष्ठ मित्र से संबंधों में कटुता आ सकती है। किसी धार्मिक स्थल या अध्यात्म का सहारा लेने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें। गला खराब हो सकता है।

धनु(23 नवंबर – 22 दिसंबर)

आज का धनु राशिफल, Today Dhanu Rashifal | 19-दिसम्बर-2020

समय की गति पूर्णतः आपके पक्ष में है। इस सप्ताह आप जो भी कार्य करना चाहते हैं, वह समय पर पूर्ण होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात व सामाजिक सक्रियता बढ़ाने से आपको सफलता मिलेगी। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी प्रकार के वाद-विवाद से आपको नुकसान होने की संभावना है। क्योंकि आप धैर्य बिल्कुल भी नहीं रख पाएंगे। अनुचित तथा बिना मतलब के कार्यों में समय व्यर्थ हो सकता है। कब्ज तथा वायु विकार जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। हल्का व सुपाच्य भोजन ले।

मकर(23 दिसंबर – 20 जनवरी)

आज का मकर राशिफल, Today Makar Rashifal | 19-दिसम्बर-2020

इस सप्ताह आपके सभी कार्य समय पर बनते जाने से मन में संतोष का भाव रहेगा। मेलजोल का समय है। अपने संपर्कों को और मजबूत कीजिए। भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। साथ ही कोई भूमि संबंधी विवाद भी हल होने की संभावना है। पीठ पीछे आपकी आलोचना हो सकती है जिसकी वजह से कुछ समय के लिए नकारात्मक ऊर्जा हावी रहेगी। परंतु इस पर अधिक ध्यान ना दें। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी महसूस होगी। डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।

कुम्भ(21 जनवरी – 19 फरवरी)

Kumbh Rashifal 2015, Kumbh Rashi 2015, Hindi Rashifal Kumbh 2015, Kumbh  Rashi ka Bhavishyafal 2015

विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रखेंगे। साथ ही आपका पारिवारिक व व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर चलना आप को तनावमुक्त रखेगा। इस समय आर्थिक लाभ की महत्वपूर्ण संभावनाएं बन रही है। परंतु कोई नया निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। अपरिचित व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो कोई साजिश भी हो सकती है। साथ ही प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को भी स्थगित ही रखें।काफी समय से चल रहे किसी पुराने रोग से आराम मिल रहा है। दवाइयों से अधिक भरोसा आप प्राकृतिक तरीकों पर करें।

मीन(20 फरवरी – 20 मार्च)

आज का मीन राशिफल, Today Meen Rashifal | 19-दिसम्बर-2020

व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व रिश्तेदारों के लिए समय अवश्य निकालें। नए लोगों से संपर्क आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह को अवश्य ग्रहण करें। ये सलाह हित के लिए ही होगी। नेगेटिव- कोई अप्रिय घटना हाने के संकेत मिल रहे हैं। जिसकी वजह से कोई भय या अवसाद जैसी चीजें आपके मन मस्तिष्क पर हावी हो सकती हैं। इस समय अपने आपको सकारात्मक बनाकर रखना अति आवश्यक है।अत्यधिक तनाव का असर आपके कार्य क्षमता व मनोबल पर भी पड़ेगा। यह समय धैर्य के साथ निकालने का है।

PLEASE DO LIKE, SHARE AND COMMENT

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK- https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984319136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -