बिहार के न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी, आज उत्तरी बिहार में बूंदाबांदी के आसार

 बिहार के न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी, आज उत्तरी बिहार में बूंदाबांदी के आसार

पिछले 24 घंटों में बिहार राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वहीं दिन का तापमान आंशिक रूप से गिरा है। राज्य के उत्तरी भाग में आंशिक बूंदाबांदी के आसार हैं।
पटना के न्यूनतम पारे में पिछले 24 घंटों में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे ठंडा रहा गया का तापमान दो डिग्री ऊपर चढ़कर 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 से 48 घंटों में मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।


सूबे में सोमवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप थोड़ी देर से निकलेगी। इसका प्रभाव भी आम दिनों से कमजोर रहेगा। रात के तापमान में अभी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बादल छाने के बाद भी अभी सूबे के शहरों का अधिकतम पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। पटना और गया में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर क्रमश: 24.6 और 25.6 डिग्री सेल्सियस जबकि, भागलपुर में दो डिग्री ऊपर 24.6 और पूर्णिया में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE
STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES
FACEBOOK-
https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136
INSTAGRAM-
https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -