Achievement: एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जेफ बेजॉस को पछाड़ा

 Achievement: एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जेफ बेजॉस को पछाड़ा

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरों में गुरुवार को 4.8 पर्सेंट की तेजी के बाद उन्होंने ब्लूमबर्ग की ओर से जारी की जाने वाली अरबपतियों की सूची में ऐमजॉन के मालिक जेफ बेजॉस को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में 500 अरबपति शामिल हैं।

Elon Musk passes Jeff Bezos to become the richest person on Earth - The  Verge


बेजॉस की संपत्ति से 1.5 अरब अधिक हुई मस्क की संपत्ति
साउथ अफ्रीका में जन्मे इंजीनियर एलन मस्क की संपत्ति न्यूयॉर्क के समय के मुताबिक सुबह 10:15 बजे 188.5 अरब डॉलर हो गई, जोकि बेजॉस की संपत्ति से 1.5 अरब डॉलर अधिक है।

बेजॉस अक्टूबर 2017 से ही अमीरों की सूची में पहले स्थान पर काबिज थे। संपत्ति के मामले में ही नहीं स्पेसएक्स के सीईओ स्पेस टेक्नॉलजी भी बेजॉस के प्रतिद्वंद्वी हैं। बेजॉस ब्लू ऑरिजन एलएलसी के भी मालिक है।
मस्क को मिला वर्ष 2020 का पूरा फायदा
दुनिया के लिए 2020 भले ही जैसा भी रहा हो, लेकिन एलन मस्क के लिए पिछले 12 महीने बेहद शानदार रहे हैं।

Tesla's Elon Musk Challenged to Run Baja 1000 in Cybertruck

पिछले एक साल में मस्क की संपत्ति 150 अरब डॉलर से अधिक बढ़ी, यह इतिहास में धन सृजन की संभवत: सबसे तेज गति है। इसमें टेस्ला का बहुत बड़ा योगदान है, जिसके शेयर पिछले एक साल में 743 फीसदी उछले हैं।
PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE
STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES
DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES
FACEBOOK-
https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136
INSTAGRAM-
https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -