बिहार मौसम :अगले दो दिनों तक रहेगी ठंड की अधिकता, नीचे गिरेगा पारा

 बिहार मौसम :अगले दो दिनों तक रहेगी ठंड की अधिकता, नीचे गिरेगा पारा

बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। गुरुवार को मकर संक्रांति के दिन सूरज बादलों के साथ लुकाछिपी करता रहा, जिससे दिन का तापमान तेजी से नीचे लुढ़का।

पिछले 24 घंटों में कोहरे की सघनता से कनकनी काफी बढ़ी। अगले दो दिनों तक सूबे में ठंड से निजात के आसार नहीं हैं। दिन में धूप नहीं निकलने से कनकनी बढ़ी है। दिन का तापमान दो डिग्री तक नीचे आया है। अगले दो दिन अधिकतम तापमान में और गिरावट की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य में अभी शीतलहर की स्थिति से इनकार किया है।

राज्य में दोतरफा हवाओं से आ रही नमी और कनकनी

राज्य में दोतरफा हवाएं चल रही हैं। दक्षिणी बिहार में जहां उत्तर पश्चिम दिशा से बर्फीली हवाएं कनकनी लेकर आ रही हैं। वहीं दक्षिणी भाग में पूर्वा हवा नमी लेकर आ रही है। ग्रामीण इलाकों में अंगीठी के सहारे ठंड काटी जा रही है। वहीं शहरों में दिन भर ब्लोअर-हीटर चल रहा है। कामकाजी लोगों के अलावा ठंड की वजह से लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -