चिराग पासवान हुए हताश, दो दर्जन नेताओं ने LJP से दिया इस्तीफा

 चिराग पासवान हुए हताश, दो दर्जन नेताओं ने LJP से दिया इस्तीफा

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान को एक बड़ा झटका लगा है। रविवार को दो दर्जन नेताओं ने लोजपा से इस्तीफा दे दिया। लोजपा के बागी नेता केशव सिंह ने यह जानकारी दी। केशव सिंह ने बताया कि लोजपा से इस्तीफा देने के बाद अब हम सभी बिहार एनडीए के घटक दलों से संपर्क करेंगे।

केशव सिंह ने कहा की नेता सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की कार्यशैली से नाराज चल रहे थे। केशव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के साथ मिलकर चुनाव में काम किया। नीतीश कुमार को हराने के लिए कांग्रेस और दूसरे दलों से पैसा लेकर खेल किया गया। उन्होंने कहा की जल्द पैसों के मामलों को लेकर और खुलासा करूंगा।

आपको बता दें कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को पार्टी से छह साल से निष्कासित कर दिया था। 

HINDI NEWS से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों के लिए हमें FACEBOOK पर LIKE

और INSTAGRAM पर FOLLOW करें|

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/165198416

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t08n

संबंधित खबर -