बिहार: MLC सीटों पर BJP नेता शाहनवाज व VIP सुप्रीमो सहनी की जीत तय, कोई और नामांकन नहीं हुए दर्ज

 बिहार: MLC सीटों पर BJP नेता शाहनवाज व VIP सुप्रीमो सहनी की जीत तय, कोई और नामांकन नहीं हुए दर्ज

बिहार विधान परिषद में दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन और वीआईपी प्रमुख व पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा जाने से खाली हुई सीट पर शाहनवाज हुसैन ने नामांकन किया है, जिनका कार्यकाल 6 मई, 2024 तक रहेगा।

वहीँ पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा के विधायक बनने से रिक्त हुई सीट पर मुकेश सहनी ने नामांकन किया है। इनका कार्यकाल 21 जुलाई, 2022 तक रहेगा। दोनों सीटों के लिए कोई और नामांकन नहीं हुआ है। इसलिए इनकी जीत तय मानी जा रही है।

21 जनवरी को नाम वापसी के दिन दोनों नेताओं को प्रमाणपत्र दे दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंगल पांडेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सांसद सुशील कुमार मोदी समेत अन्य नेता और समर्थक मौजूद रहेंगे।

HINDI NEWS से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों के लिए हमें FACEBOOK पर LIKE

और INSTAGRAM पर FOLLOW करें|

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/165198416

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t08n

संबंधित खबर -