उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया

 उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया

भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु

  • इस महोत्सव का आयोजन दिल्ली हाट में किया जा रहा है।
  • इसमें आदिवासी कला और शिल्प, चिकित्सा, भोजन और लोक कला प्रदर्शन शामिल है।
  • इस समारोह में देश के 20 राज्यों के हजारों आदिवासी कारीगरों व कलाकारों द्वारा भाग लिया जाएगा।
  • इस दौरान आदिवासी समुदाय अपनी समृद्ध पारंपरिक संस्कृति की झलक प्रदान करेंगे।
  • महोत्सव का आयोजन जनजातीय मामले मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
  • मंत्रालय के तहत, TRIFED आदिवासी लोगों के जीवन और परंपराओं के संरक्षण के अलावा आदिवासी लोगों की आय और आजीविका में सुधार करने के लिए काम कर रहा है।

आदि महोत्सव

  • यह एक राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव है जिसका उद्घाटन 1 फरवरी, 2020 को किया गया।
  • महोत्सव 15 फरवरी, 2021 तक जारी रहेगा।
  • यह पहल 2017 से सफलतापूर्वक चल रही है।
  • देश भर के आदिवासी समुदायों की समृद्ध और विविध शिल्प व संस्कृति को लोगों को परिचित कराने का एक प्रयास है।
  • यह उत्सव की थीम है: “Celebration of the Spirit of Tribal Culture, Cuisine and Commerce”।

ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (ट्राइफेड)

यह एक राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्था है जो जनजातीय मामलों के मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करती है। इसकी स्थापना वर्ष 1984 में सहकारी समितियों अधिनियम 1984 के तहत की गई थी। यह आदिवासी कला और शिल्प की वस्तुओं को अपने खुदरा आउटलेट ‘TRIBES INDIA’ के माध्यम से खरीदकर आदिवासी समुदाय को सशक्त बनाने में कार्यरत्त है।

संबंधित खबर -