जानिये आज के आपके राशिफल में क्या है

 जानिये आज के आपके राशिफल में क्या है

शुक्र ग्रह आज कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब इस राशि में शुक्र देव 17 मार्च 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यह तुला और वृष राशि का स्वामी है। कन्या शुक्र ग्रह की नीच राशि है। जबकि मीन इनकी उच्च राशि मानी जाती है। कुंभ राशि में शुक्र देव के आने से कई जातकों को इसके शुभपरिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों पर शुक्र देव के इस गोचर का प्रभाव।


मेष राशि

Image result for mesh rashi


दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान प्राप्ति के हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं।  आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। दिया गया धन भी वापस मिलने का योग हैं। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। 

मिथुन राशि

Image result for MITHUN rashi


भाग्योन्नति के साथ साथ नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। शुक्र का यह गोचर धर्म-कर्म के मामलों में रूचि बढ़ाएगा। आपकी आध्यात्मिक शक्तियों के जागृत होने का समय है। लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। 

कर्क राशि

Image result for KARK rashi


इस अवधि में यात्रा सावधानीपूर्वक करें और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। जिम्मेदारी का दायरा बढ़ सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रह सकती है। आपको इस अवधि में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। यह भी हो सकता है कि आपके गुप्त शत्रु बढ़ें और कार्यक्षेत्र में कहीं न कहीं विवाद उत्पन्न करें। 

कन्या राशि

Image result for KANYA rashi


दांपत्य जीवन में मनमुटाव न बढ़ने दें। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए थोड़ा और प्रयास करना होगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। गोचर का आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। भौतिक सुखों की कमी आएगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब होगा। 

तुला राशि

Image result for TULA rashi


सरकारी सर्विस के लिए आवेदन अथवा विदेशी कंपनी में आवेदन करना हो तो भी परिणाम अच्छा ही रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में भी अच्छी उन्नति होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय अतिशुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशि

Image result for VRISHCHIK rashi


व्यापार में उन्नति होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शीर्ष नेतृत्व से संबंध बिगड़ने न दें। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों एवं संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। 

धनु राशि

Image result for DHANU rashi


विदेश संबंधी कार्य सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है अलगाववाद की स्थिति न आने दें। आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन आप अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे।  

मकर राशि

Image result for MAKAR rashi


सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी जिसका बखूबी निर्वहन भी करेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।

कुंभ राशि

Image result for KUMBH rashi


अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए निर्णय लेकर कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर व्यय होगा। मकान-वाहन खरीद सकते हैं। सरकारी विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा।  

मीन राशि

Image result for MEEN rashi


यह गोचर अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला रहेगा। इस दौरान आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। घूमने फिरने एवं विलासिता पूर्ण वस्तुओं पैसा खर्च होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में देरी हो सकती है। 

संबंधित खबर -