देश में दो अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में 12 लोग मारे गए

 देश में दो अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में 12 लोग मारे गए

 देश में दो अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में 12 लोग मारे गए और करीब इतने ही घायल हो गए| पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है|

ट्रक से जा टकराई SUV गाड़ी

पुलिस के मुताबिक बिहार के कटिहार जिले में मंगलवार सुबह बड़ी घटना हुई| वहां पर तेज स्पीड में जा रही SUV गाड़ी ट्रक से टकरा गई| घटना के समय  SUV में 10 लोग सवार थे|

वे लोग शादी के लिए लड़का देखकर पूर्णिया से रोसड़ा जा रहे थे| तभी कटिहार के कुरसेला में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर ये भीषण हादसा हो गया| एक्सिडेंट इतना भयावह था कि ट्रक से टकराने के बाद SUV का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गई| 

कटिहार हादसे में 6 लोगों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची| इसके बाद कटर के जरिए गाड़ी को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया| इलाज के दौरान 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया| वहीं 4 लोग घायल हैं| कटिहार में इसी हाइवे 31 पर सोमवार को भी बड़ा एक्सिडेंट हुआ था| जिसमें बारात से लौट रहे 6 शहनाई वादकों का ऑटो तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया था| उस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी| 

पीएम मोदी ने घटना पर जताया शोक

पीएम नरेंद्र मोदी ने कटिहार में हुई दुर्घटना पर अफसोस जताया है| पीएम ने ट्वीट करके कहा,’बिहार के कटिहार में हुई एक सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु हो जाने की दुखद जानकारी मिली है| मैं उन सभी लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं| साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं|

इंदौर एक्सिडेंट में भी 6 की गई जान

उधर मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार खड़े टैंकर में जा टकराई| हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 6 छात्रों  की मौत हो गई| सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों शवों को बाहर निकाला| बताया जा रहा है कि कार सवार युवक बाईपास पर ढाबे से खाना खाकर घर की ओर जा रहे थे| इसी दौरान तेज रफ्तार कार खड़े टैंकर से जा टकराई| सड़क हादसे का शिकार हुए मृतकों में से एक सोनू जाट रूस में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा था|मारे गए अन्य युवक भी विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र थे|

संबंधित खबर -