फुलवारीशरीफ के ईसापुर में निकाह की रस्म के बाद दुल्हे की मौत

 फुलवारीशरीफ के ईसापुर में निकाह की रस्म के बाद दुल्हे की मौत

फुलवारीशरीफ के अंतर्गत ईसापुर में रहस्यमय परिस्थितियों में दुल्हे की सुबह में मौत हो गयी। गत् शनिवार को निकाह की रस्म के दौरान दुल्हा स्वस्थ था। लेकिन दुल्हन सिमरन ने दूल्हें का शरीर ठंडा होता देख परिवार वालों को बुलाया। दुल्हे को परिजन पास के हाॅस्पिटल ले गए। अस्पताल में डाॅक्टरों ने दुल्हे को मृत घोषित कर दिया। यह खबर फैलते ही खुशियों के महौल मातम में बदल गया। देर शाम बड़े ही गमगीन महौल में दुल्हें का जनाना उठा।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक रहमत नगर निवासी अली इमाम उर्फ भोला के पुत्र मो. राजा का मुमताज की बेटी सिमरन के साथ निगाह हुआ था। नया टोला में दुल्हन के परिवार रहते है। निकाह की रस्में मो. राजा दुल्हा के घर पर की गयी थी। निगाह में दोनों परिवार की ओर से रिश्तेदार मां ने हल्दी मेंहंदी एवं अन्य रस्मों में दुल्हा-दुल्हन की लंबी उम्र की दुआएं मांगी। मो. राजा दूल्हा इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।


देर शाम दूल्हे मियां का जनाजा गमगीन महौल में निकला। वहां पर उपस्थित सभी लोगों की जुबान पर एक ही बात थी कि किसी की मर्जी अल्लाह के आगे नही चलती है। मासूम दुल्हन के हाथों में लगी मेंहंदी को हर कोई देख रहे थे जिसकी रौनक गायब थी।

संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -