जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने दोस्तों के साथ मालदीव में कर रही मस्ती

 जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने दोस्तों के साथ मालदीव में कर  रही मस्ती

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों मालदीव में मस्ती कर रही हैं। जाह्नवी ने हाल फिलहाल में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैन्स ने काफी पसंद किया है। इस बीच जाह्नवी के कुछ और नए फोटोज सामने आए हैं, जिनमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ नजर आ रही हैं।

गर्ल गैंग के साथ मस्ती कर रहीं जाह्नवी
दरअसल जाह्नवी कपूर लेटेस्ट फोटोज में अपनी तीन और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। एक फोटो में जहां चारों समंदर को निहारते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में चारों मिलकर अपनी उंगलियों से LAME लिखने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात का जिक्र जाह्नवी ने कैप्शन में भी किया है।

जाह्नवी का मोनोकनी अंदाज
याद दिला दें कि इससे पहले हाल ही में जाह्नवी ने मोनोकनी पहने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई थीं। क्यूट से जाह्नवी का ये बोल्ड अंदाज फैन्स को काफी भा रहा था। कमेंट्स के जरिए फैन्स के साथ ही कई सितारों ने भी जाह्नवी की तारीफ की थी।

मालदीव बना मस्ती का अड्डा
याद दिला दें कि बीते कुछ दिनों में कई सितारे मालदीव घूमने पहुंचे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि मालदीव, बॉलीवुड सेलेब्स की मस्ती का नया अड्डा बनता जा रहा है। इन सितारों में दीया मिर्जा, बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर, शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान, नेहा धूपिया, श्रद्धा कपूर जैसे कई सितारे शुमार हैं।

जाह्नवी का करिया
बता दें कि जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म रूही में नजर आई थीं। फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में शुमार थे। रूही के पहले जाह्नवी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कार्गिल गर्ल में नजर आई थीं। वहीं याद दिला दें कि जाह्नवी जल्दी ही कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। दोस्ताना के अलावा जाह्नवी के खाते में गुड लक जैरी भी शुमार है। इसका शूट हाल ही में पूरा हुआ हैं। वहीं इन दोनों फिल्मों के साथ ही जाह्नवी के पास करण जौहर की तख्त भी है।

संबंधित खबर -