CORONA UPDATE: पिछले 24 घंटों में 145,384 नए कोरोना केस ,794 लोगों की मौत

 CORONA UPDATE: पिछले 24 घंटों में 145,384 नए कोरोना केस ,794 लोगों की मौत

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है| नए संक्रमण मामले हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं| पांचवीं बार देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस आए हैं| स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 145,384 नए कोरोना केस आए और 794 लोगों की जान चली गई है| हालांकि 77,567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं| इससे पहले 4, 6, 7 और 8 अप्रैल को एक लाख से ज्यादा केस आए थे|

आज देश में कोरोना की स्थिति-

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 32 लाख 5 हजार 926
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 19 लाख 90 हजार 859
कुल एक्टिव केस- दस लाख 46 हजार 631
कुल मौत- एक लाख 68 हजार 436
कुल टीकाकरण- 9 करोड़ 80 लाख 75 हजार 160 डोज दी गई
महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब
महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 58,993 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,88,540 हो गई| इसके साथ ही महामारी से 301 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 57,329 पर पहुंच गई| पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के 55,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं| इस साल सात अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 59,907 मरीज सामने आए थे| महाराष्ट्र में अब तक 26,95,148 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 5,34,603 मरीज उपचाराधीन हैं|

दिल्ली में 8,521 नए कोरोना मामले सामने आए
राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार को 8,521 नए कोविड मामले सामने आए हैं| महामारी की शुरुआत के बाद से दिल्ली में यह एक ही दिन में सामने आए मामलों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है| पिछले साल 11 नवंबर को दिल्ली में एक ही दिन में यानी कुल 24 घंटों के दौरान 8,593 रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए थे|

कल करीब 34 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी| 9 अप्रैल तक देशभर में 9 करोड़ 80 लाख 75 हजार 160 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं| बीते दिन 34 लाख 15 हजार 55 टीके लगे| वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था| 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है|

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.27 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 91 फीसदी है| एक्टिव केस बढ़कर करीब 7 फीसदी हो गया है| कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 4वां स्थान है|

संबंधित खबर -