बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण बने, सरकार ने 7 आईएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया

 बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण बने, सरकार ने 7 आईएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया

बिहार सरकार के मुख्य सचिव सीनियर आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को बनाया गया है। बीते शुक्रवार बिहार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह का कोविड संक्रमण के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद से बिहार सरकार के मुख्य सचिव का पद रिक्त था।
बिहार सरकार की तरफ से शनिवार को सूचना जारी करते हुए कहा गया कि बिहार में सीनियर आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण अगले आदेश तक बिहार के मुख्य सचिव रहेगें।
बिहार के नये मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण 1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे है। प्रदेष में इन्होंने कई विभागों के अंतर्गत अपने योगदान दिए हैं। बिहार सरकार की ओर से उन्हें शनिवार को मुख्य सचिव बनाये जाने का निर्देष जारी किया गया था। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने शनिवार के दिन कई आईएएस अधिकारियों का फेरबदल भी किया हैं जिनमें सात आईएएस अधिकारी शामिल है। बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण का कार्यकाल 30 जून 2021 तक रहेगें।
त्रिपुरारी शरण बिहार के चीफ सेक्रेटरी का पद संभालने के पूर्व राजस्व पार्षद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब राजस्व पर्षद अध्यक्ष की जिम्मेदारी आईएस अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा को दी गयी हैं। इसके पूर्व अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा प्रषासन विभाग के तहत मुख्य जांच आयुक्त पर बने हुए थे।
श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव पर अधिकारी वंदना की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इनके पास इसके अतिरिक्त कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर मुख्य सचिव का भी प्रभार रहेगा।
प््रोम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का नये कमिष्नर बनाया गया है। इनके पास मुंगेर प्रमंडल का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
सरकार के नये फेरबदल के मुताबिक मुजफ्फरपुर के तिरहुत प्रमंडल का नया कमिष्नर मिहिर कुमार सिंह को बनाया गया है। दरभंगा में मनीष कुमार को नया कमिष्नर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -