22 May: जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

शुरुआत राज्य की बड़ी ख़बरों से…

  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास में कोविड केयर सेंटर बनाने के प्रस्ताव को बिहार सरकार ने खारिज कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि जहां नेता प्रतिपक्ष का आवास है उस जगह पर कोविड केयर सेंटर नहीं बनाया जा सकता है। 
  • कोरोना वायरस महामारी के कहर से जूझ रहे बिहार में ब्लैक फंगस की बीमारी नई परेशानी की वजह बनती जा रही है। केंद्र सरकार ने ब्लैक फंगस को पहले ही महामारी की श्रेणी में रख दिया है। अब राज्य सरकार भी इसे महामारी घोषित करने की तैयारी में है। स्वास्थ्य विभाग को मुख्यमंत्री की सहमति का इंतजार है। 
  • शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी भी इस लड़ाई में शरीक हो गईं। अपने ससुर की तुलना गिरगिट से किए जाने पर नाराज दीपा ने रोहिणी और लालू प्रसाद के परिवार के लिए बेहद तल्ख टिप्पणी की। ट्वीट में लिखा-भाई पिटाए गली-गली, बहन बने बजरंगबली। भाभी को घर में पिटवाती हो, हे भ्रष्टाचार की रोहिणी, तुम इतना ज्ञान कहां से लाती हो?
  • पटना हाईकोर्ट प्रशासन ने 23 मई से लेकर 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट प्रशासन ने नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार हाई कोर्ट ने जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए वेकेशन बेंच गठित की है। जरूरी मामलों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी। 

अब एक नजर देश की कुछ बड़ी ख़बरों पर,

  • भारत को जल्द कोरोना के खिलाफ एक और बड़ा हथियार मिलने वाला है। देश में इस साल अगस्त से रूस की स्पुतनिक वी का उत्पादन शुरू हो जाएगा। रूस में भारत के राजदूत डीबी वेंकटेश वर्मा ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सितंबर-अक्टूबर तक भारत में स्पूतनिक वी के 85 करोड़ डोज का प्रोडक्शन हो जाएगा। 
  • गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज्य सरकार के लव जिहाद संबंधी गुजरात फ्रीडम व रिलीजन संशोधन विधेयक सहित आठ विधायकों पर मंजूरी की मुहर लगा दी है। राज्यपाल देवव्रत की ओर से गुजरात फ्रीडम ऑफ रिलीजन कानून को मंजूरी देने के बाद राज्य में अब अंतर धार्मिक विवाह मुश्किल हो जाएगा। 
  • बीते साल फरवरी, 2020 से शुरू हुई कोरोना महामारी की भारत में पहली लहर आठ महीने बाद सितंबर में चरम पर पहुंची। 16 सितंबर को पहली लहर में रोजाना के मामले सर्वाधिक 97,859 आए। इसके बाद पहली लहर में रोजाना के मामले उत्तरोत्तर कम होते गए। 
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कल यानी कि 22 मई, 2021 को कल एक मीटिंग का आयोजन करने जा रहे हैं। इस मीटिंग में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं और अन्य एंट्रेंस एग्जाम के आयोजन पर चर्चा की जाएगी। 

अब एक नजर दुनिया की कुछ अहम् ख़बरों पर…

  • रिमोट-नियंत्रित और मोटर चालित चीन के रोवर ने शनिवार को पहली बार मंगल की सतह पर ड्राइव किया। रोवर के आधिकारिक इंटरनेट मीडिया पोस्ट के अनुसार इसने चीनी समय के मुताबिक सुबह 10:40 बजे मंगल की सतह पर उतरना शुरू किया।
  • विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान में हुए हिंसक झड़प में पांच पुलिसकर्मी मारे गए और 40 तालिबानी आतंकी ढेर हो गए। इस झड़प के बाद अफगानिस्तान में वरदक प्रांत के जलरेज जिले पर तालिबान आतंकियों ने कब्जा कर लिया। इस जिले को मुक्त कराने के लिए सेना ने अभियान चलाया है। 

संबंधित खबर -