बाइक सवार को लॉकडाउन उल्लंघन करने पर रोका तो पुलिस टीम के साथ की मारपीट

 बाइक सवार को लॉकडाउन उल्लंघन करने पर रोका तो पुलिस टीम के साथ की मारपीट

बिहार के जहानाबाद जिले के अंतर्गत थाना मखदुमपुर की पुलिस द्वारा वाहन चेंकिग अभियान एनएच 83 सागर मोड़ के नजदीक चलाया जा रहा था। इस दौरान जहानाबाद की तरफ नियमों की अनदेखी करते हुए एक बाइक सवार आ रहा था। बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसमें एक महीला शामिल थी। नियमों के अनुसार बाइक पर दो व्यक्ति की बैठने की अनुमति है। बाइक सवार दो लोगों ने हेमलेट नहीं पहन रखे थे।
जांच टीम के द्वारा बाइक चालक से कागजात की मांग और लॉकडाउन में बाइक चलाने का कारण पूछा। इस पर बाइक सवार तीनों लोगों के द्वारा पुलिस को गाली दी जाने लगी। इसके बाद थाने चलने के लिए पुलिस ने कहा तो पुलिस टीम के साथ बाइक सवार लोग मारपीट करने लगे। इस दौरान पुलिस कर्मियों को पत्थर से हमला कर घायल कर दिया गया। इसके बाद बाइक सवार जहानाबाद की ओर फरार हो गये।
घटना की सूचना मिलने पर मखदुमपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन द्वारा बाइक सवार तीन लोगों को मई के निकट पकड़ा गया इसके पष्चात् थाने लेकर पहुंची। थानाध्यक्ष रंजय कुमार एवं सीओ राजीव रंजन पर उनलोगों ने थाने में पत्थर फेंककर हमला किया जिससे दोनों घायल हो गये। मारपीट में पुलिसकर्मी मुकेश व मनोज घायल हो गये है।
घायल थानाध्यक्ष रंजय कुमार, सीओं राजीव रंजन एवं पुलिसकर्मी का ईलाज मखदुमपुर अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस के साथ मारपिट करने वाले कन्हैया विगहा गांव के निवासी है। सीओ ने कहा कि पथराव करने वालों के खिलाफ एफआईआर की जा रही है। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -