पटना गंगा नदी में मछुआरों का नाव पीपापुल से टकराकर पलटी

 पटना गंगा नदी में मछुआरों का नाव पीपापुल से टकराकर पलटी

राजधानी पटना के गंगा नदी में मछली पकड़ने वाले मछुआरों का नाव पीपापूल से अचानक टकराने के कारण पलट गई। यह घटना पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्रघाट की है। जहां नदी में मछली पकड़ने के लिए रात को निकले हुए थे। तभी उनकी नाव पीपापूल से टकराई और पलट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर NDRF की टीम पहुंचकर मछुआरों की जान बचा ली।

बताया जा रहा है कि नाव में दो मछुआरे उपस्थित थे। ये दोनों मछुआरे रात को मछली पकड़ने के लिए निकले थे। तभी उनकी नाव पूल से टकराकर पलट गई और वह दोनों मछुआरे गंगा नदी के तेज धार में बहने लगे। अपनी जान बचाने के लिए दोनों मछुआरे जोर से चिल्लाने लगे। बता दें कि उस समय घाट पर कोई मौजूद नहीं था।वही, मछुआरों के तेज धार में बहते हुए मदद के लिए चिल्लाते जा रहे थे तभी उनकी आवाज सीढ़ी घाट के कुछ लोगों को सुनाई दी और उन्होंने तुरन्त इसकी जानकारी पुलिस को दी।

वही, पुलिस ने बिना समय गंवाए तुरन्त इसकी जानकारी NDRF की टीम को दी। NDRF के टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर दिनों मछुआरों को बचा लिया। उसके बाद मछुआरों के परिजनों ने NDRF के टीम की शुक्रिया किया।

संबंधित खबर -