8 June : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 8 June : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरुआत राज्य की बड़ी खबरों के साथ

  • कोरोना महामारी के बाद अब ब्लैक फंगस का खतरा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस ख़तरनाक बीमारी से संक्रमित मरीजों को अपनी एक आंखे गंवानी पड़ रही है. पटना के अस्पतालों में हर दिन 3 से 4  संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है।वही, प्रतिदिन अस्पतालों में 10 से 12 नए संक्रमित मरीजों की भर्ती हो रही है।
  • बिहार के बांका जिले में आज मंगलवार को सुबह एक मस्जिद के पास भयंकर धमाका हुआ। जिसके कारण मस्जिद के पास स्थित मदरसा के भवन ध्वस्त हो गया। यह घटना बांका शहर थाना क्षेत्र केनवटोलिया की है।
  • बिहार सरकार ने लॉकडाउन को खत्म करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने शाम 8 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी कर दिया है।यह प्रक्रिया 9 जून से शुरू होकर 15 जून तक जारी रहेगा।
  • नता दल यूनाइटेड नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सुप्रीम कोर्ट (SC) व हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़े करते रहे हैं। कुशवाहा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कॉलेजियम सिस्‍टम लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। स्‍वतंत्रता के 84 साल बाद भी इसका लागू रहना समझ से परे है। 

अब एक नजर देश की कुछ बड़ी ख़बरों पर

  • देश में कोरोना और टीकाकरण की स्थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करते एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि भारत का या विश्व का डेटा देखें तो अब तक ऐसा कोई डेटा नहीं आया, जिसमें दिखाया गया है कि बच्चों में अब ज्यादा गंभीर संक्रमण है। 
  • विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी के कैश काउंटर में आज यानि मंगलवार शाम को आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे कैश काउंटर को अपनी चपेट में ले लिया है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के जवान और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं। 
  • सरकार द्वारा निजीकरण के लिए चुने जाने वाले दो सरकारी बैंक एक आकर्षक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) लेकर आ सकते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीती एक फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए दो सरकारी बैंकों और एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी के निजीकरण के प्रस्ताव की घोषणा की थी।
  • मानसून जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, उससे दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत को जल्‍द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, मध्य प्रदेश में प्री मानसून बारिश का सिलसिला जारी है। 

अब एक नजर दुनिया की अहम् खबरों पर

  • 62 लाख रैंड की धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में महात्मा गांधी की परपोती आशीष लता रामगोबिन को डरबन की एक अदालत ने सात साल जेल की सजा सुनाई है। उन पर भारत से एक खेप लाने के लिए इम्पोर्ट और कस्टम ड्यूटी को मैनेज कर 62 लाख रैंड (करीब 3.23 करोड़ रुपये) हड़पने का आरोप था। 
  • अमेरिका अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर चीन पर कोरोना की उत्पत्ति को लेकर पारदर्शिता बरतने और सही सूचना देने के लिए दबाव डालता रहेगा। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा कि इसके साथ ही हम अपनी जांच प्रक्रिया भी जारी रखेंगे। 

संबंधित खबर -